राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सीएम फेस को लेकर अलवर के सांसद बाबा बालकनाथ ने बड़ा बयान दिया है। बाबा का कहना है कि वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में ही 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
बाबाजी का बयान चर्चा ए आम: बीजेपी राजस्थान में वसुन्धरा राजे के चेहरे पर ही लड़ेगी चुनाव
बाबा के इस बयान ने सतीश पूनिया खेमे, ओम बिरला गुट और गजेन्द्रसिंह शेखावत की टीम के माथे पर चिंता की लकीरें गहराई हैं। अलवर सांसद बाबा बालकनाथ का वसुंधरा राजे को लेकर दिया गया बयान अब भाजपा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
HIGHLIGHTS
- बाबा के इस बयान ने सतीश पूनिया खेमे, ओम बिरला गुट और गजेन्द्रसिंह शेखावत की टीम के माथे पर चिंता की लकीरें गहराई हैं। अलवर सांसद बाबा बालकनाथ का वसुंधरा राजे को लेकर दिया गया बयान अब भाजपा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
संबंधित खबरें
बाबा बालकनाथ का यह बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। लोकसभा के बाहर दिए गए इस बयान की राजस्थान में बड़ी चर्चा हो रही है।
इस साल नवंबर-दिसंबर में राजस्थान विधानसभा चुनाव होंगे। परन्तु बीजेपी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। इस सवाल के जवाब में बाबा बालकनाथ ने कहा है कि पार्टी पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे को ही अपना फेस बनाएगी।
दिल्ली में लोकसभा से निकलते वक्त अलवर सांसद बालकनाथ ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। बीजेपी की बड़ी नेता हैं। वे अभी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में ही 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और शीर्ष नेतृत्व का भी वसुन्धरा को साथ रहेगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य मकसद राजस्थान में बीजेपी की सरकार को लाना है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित राजस्थान के सभी अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।
संबंधित खबरें
बाबा के इस बयान ने सतीश पूनिया खेमे, ओम बिरला गुट और गजेन्द्रसिंह शेखावत की टीम के माथे पर चिंता की लकीरें गहराई हैं। अलवर सांसद बाबा बालकनाथ का वसुंधरा राजे को लेकर दिया गया बयान अब भाजपा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, अभी तक इस बयान के बाद किसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं है।
ताज़ा खबरें
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
thinQ360