बूंदी: रानी रोहिणी राजपूत महिला फाउंडेशन ने श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र, बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया
बूंदी: बूंदी में रानी रोहिणी राजपूत महिला फाउंडेशन ने श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र, बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया
बूंदी के ईश्वरी निवास में आज रानी रोहिणी राजपूत महिला फाउंडेशन ने श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं की अगवानी कर उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पूर्व राज परिवार के सदस्य बलभद्र सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस्कॉन से जुड़े भक्तों को तिलक लगाकर, अक्षत और रक्षा सूत्र बांधकर माला पहनाई।
HIGHLIGHTS
- पूर्व राज परिवार के सदस्य बलभद्र सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस्कॉन से जुड़े भक्तों को तिलक लगाकर, अक्षत और रक्षा सूत्र बांधकर माला पहनाई। उन्होंने आरती उतारकर सभी आगंतुकों को भगवान का प्रसाद वितरित किया।
संबंधित खबरें
बूंदी, 09 जुलाई 2024।
बूंदी के ईश्वरी निवास में आज रानी रोहिणी राजपूत महिला फाउंडेशन ने श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं की अगवानी कर उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस्कॉन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के सहसंयोजक और प्रवक्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रचार अभियान के तहत समिति के उपसंयोजक प्रवीण नायक प्रभु जी और दिलीप शर्मा ईश्वरी निवास पहुंचे।
रानी रोहिणी कुमारी की अध्यक्षता में फाउंडेशन की महिलाओं ने भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की और सामूहिक संकीर्तन और भागवत चर्चा का आयोजन किया। महिला मंडल की सदस्याओं ने इस अवसर पर भाव विभोर होकर नृत्य भी किया।

संबंधित खबरें
पूर्व राज परिवार के सदस्य बलभद्र सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस्कॉन से जुड़े भक्तों को तिलक लगाकर, अक्षत और रक्षा सूत्र बांधकर माला पहनाई। उन्होंने आरती उतारकर सभी आगंतुकों को भगवान का प्रसाद वितरित किया।
महिलाओं ने श्री जगन्नाथ स्वामी के जयकारे लगाए और 13 जुलाई, शनिवार को निकलने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का वचन दिया। उन्होंने शहर के अन्य लोगों को भी इस यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया।

ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360