thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

लोकसभा आम चुनाव-2024: दूरदर्शन और आकाशवाणी पर राजनीतिक दलों के लिए प्रचार-प्रसार का समय निर्धारित

desk desk

दूरदर्शन और आकाशवाणी पर राजनीतिक दलों के लिए प्रचार-प्रसार का समय निर्धारित— मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्लॉट आवंटन लॉटरी निकाली गई

HIGHLIGHTS

  • प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में दूरदर्शन के जयपुर क्षेत्रीय केंद्र से प्रसारण के लिए बहुजन समाज पार्टी को 6 मिनट, भारतीय जनता पार्टी को 20 मिनट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 5 मिनट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 15 मिनट का समय आवंटित किया गया है।
campaign time fixed for political parties on doordarshan and all india radio
दूरदर्शन और आकाशवाणी पर राजनीतिक

जयपुर | मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रचार-प्रसार का समय आवंटित किया गया है। इस संबंध में प्रचार-प्रसार के स्लॉट का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा लॉटरी निकाली गई।

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में दूरदर्शन के जयपुर क्षेत्रीय केंद्र से प्रसारण के लिए बहुजन समाज पार्टी को 6 मिनट, भारतीय जनता पार्टी को 20 मिनट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 5 मिनट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 15 मिनट का समय आवंटित किया गया है। राज्य स्तरीय दल राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए 26-26 मिनट का समय आवंटित किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय दलों को पूरे देश के दर्शकों के लिए उपलब्ध दूरदर्शन के क्षेत्रीय सेटेलाइट सेवा चैनल और आकाशवाणी के राष्ट्रीय हुकअप पर 10-10 मिनट का अतिरिक्त आवंटित किया गया है। राजनीति दलों द्वारा क्षेत्रीय केंद्रों से प्रसारण के लिए आवंटित कुल समय में से इस समय अवधि का चयन किया गया है।

गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए 47-47 मिनट, बहुजन समाज पार्टी को 64-64 मिनट, भारतीय जनता पार्टी को 241-241 मिनट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 54-54 मिनट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 148-148 मिनट, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 45-45 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

गुप्ता ने बताया कि दूरदर्शन और आकाशवाणी के क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार के लिए आम आदमी पार्टी को 71-71 मिनट, बहुजन समाज पार्टी को 96-96 मिनट, भारतीय जनता पार्टी को 362-362 मिनट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 81-81 मिनट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 222-222 मिनट, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 68-68 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें