thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राजस्थान में बदलेगा रिवाज: सीएम अशोक गहलोत का दावा- मुख्यमंत्री की कुर्सी मुझे नहीं छोड़ती और आगे भी नहीं छोड़ेगी

desk desk

गहलोत ने एक बार फिर से ये कहते हुए सियासी हलचल को बढ़ा दिया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी मुझे नहीं छोड़ती और आगे भी नहीं छोड़ेगी। आपको बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में राजस्थान में बंपर वोटिंग हुई है। 

HIGHLIGHTS

  • गहलोत ने एक बार फिर से ये कहते हुए सियासी हलचल को बढ़ा दिया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी मुझे नहीं छोड़ती और आगे भी नहीं छोड़ेगी। आपको बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में राजस्थान में बंपर वोटिंग हुई है। 
cm ashok gehlot again claim for congress victory in rajasthan election 2023
Ashok Gehlot

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बड़ा बयान दे दिया है। 

जिसके चलते एक बार फिर से राजस्थान की सियासत में हलचल पैदा हो गई है खासतौर से उन नेताओं में जो मुख्यमंत्री बनने के इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, अभी सीएम अशोक गहलोत तेलंगाना विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। यहां 30 नवंबर को चुनाव होने हैं। 

जिसके चलते सीएम यहां प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। इस दौरान मंगलवार को यहां सीएम गहलोत ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राजस्थान में इस बार सियासी रिवाज टूटेगा और फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है और 3 दिसंबर को परिणाम से ये स्पष्ट हो जाएगा।

इसी के साथ गहलोत ने एक बार फिर से ये कहते हुए सियासी हलचल को बढ़ा दिया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी मुझे नहीं छोड़ती और आगे भी नहीं छोड़ेगी।

आपको बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में राजस्थान में बंपर वोटिंग हुई है। 

जिसमें महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा है। 

ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि उनकी महिलाओं को दी गई गांरटी और योजनाओं का लाभ काम कर गया है। 

इसी के साथ सीएम अशोक गहलोत ने पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत होने का दावा किया है। 

बता दें कि सीएम गहलोत कोई सा भी मौका हो अपने मन की बात कहने में चूकते नहीं है। 

इससे पहले भी वे राजस्थान में कई बार कह चुके हैं कि वे तो सीएम कुर्सी छोड़ना चाहते हैं पर कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ती। पर इस बार तो उन्होंने ये तक दावा कर दिया है कि अब तो कुर्सी उन्हें आगे भी नहीं छोड़ेगी।

खैर! ये तो आगामी 3 दिसंबर को तय हो जाएगा कि राजस्थान में कांग्रेस बाजी मारती है या भाजपा। कौन सी पार्टी अपनी सरकार बना पाती है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें