भरतपुर | देश में जहां एक और सभी विपक्षी दल बैठक कर केन्द्र की मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनावों में उखाड़ फेंकने की बात कर रहे हैं।
मैं तो देता रहूंगा: सीएम गहलोत बोले- अब समय आ गया, 25 सांसदों को आप सबक सिखाओ
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राजस्थान में लोगों से 25 सांसदों को विधानसभा चुनाव 2023 में सबक सिखाने की बात कही हैं । सीएम गहलोत शुक्रवार को भरतपुर दौरे पर निकले और यहां कुम्हेर के सैंत गांव पहुंचकर महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राजस्थान में लोगों से 25 सांसदों को विधानसभा चुनाव 2023 में सबक सिखाने की बात कही हैं । सीएम गहलोत शुक्रवार को भरतपुर दौरे पर निकले और यहां कुम्हेर के सैंत गांव पहुंचकर महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया।
संबंधित खबरें
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राजस्थान में लोगों से 25 सांसदों को विधानसभा चुनाव 2023 में सबक सिखाने की बात कही हैं ।
इसी सिलसिले में सीएम गहलोत शुक्रवार को भरतपुर दौरे पर निकले और यहां कुम्हेर के सैंत गांव पहुंचकर महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया।
इस दौरान सीएम गहलोत ने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि डीग जिला बनने के बाद आज मुझे यहां आने का मौका मिला है।
पिछली बार जब मैं आया था तब आपने नए जिले बनाने की मांग की थी जो मैंने पूरी कर दी है। अब आपके भरतपुर और डीग दो जिले बन गए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम ने कहा नए जिले बनने से आपके सभी काम मजबूती से होंगे। देश में जो काम 70 साल में नहीं हुए वो काम हमारी सरकार ने 5 साल में कर दिखाए हैं।
यहां भी सीएम गहलोत ने अपनी वहीं पुरानी दोहराई और कहा कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा।
इस दौरान सीएम के साथ मंच पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री सुभाष गर्ग, मंत्री रमेश मीणा, विधायक वाजिब अली और विधायक जोगिंदर सिंह अवाना भी मौजूद रहे।
महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास / उद्घाटन समारोह | सैंत, भरतपुर https://t.co/Kq4qk2sBzl
बोले- भाजपा की योजना पर हम लगा रहे पैसा
इसी के साथ सीएम गहलोत भाजपा पर भी निशाना साधना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की ईआरसीपी योजना पर पैसा लगा रहे हैं।
डीग-कुम्हेर तक चंबल का पानी लाने के हमारे प्रयास जारी है। इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा केंद्र सरकार ने नहीं दिया।
राज्य की जनता ने लोकसभा चुनावों में 25 सांसद जीताकर भेजे थे, लेकिन उन्होंने कुछ काम नहीं किया। अब समय आ गया है आप उन्हें चुनाव में सबक सिखाओ।
ताज़ा खबरें
सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर 2 घंटे तक बैठा रहा बाघ 'मलंग', पर्यटकों में रोमांच और दहशत
निर्माण क्षेत्र में क्रांति: एनसीबी और अल्ट्राटेक ने कौशल विकास के लिए मिलाया हाथ, लाखों श्रमिकों को मिलेगी ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना: 2027 तक खुलेंगे 25,000 केंद्र, सस्ती दवाओं से बचेगा जनता का पैसा
भारत ने पहली ब्रिक्स युवा समन्वय बैठक 2026 की मेजबानी की; लचीलापन और नवाचार पर रहा मुख्य फोकस
thinQ360