जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर गुरूवार शाम एग्जिट पोल (Rajasthan Exit Poll 2023) जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद से ही राजस्थान की सियासत सुलगने लगी है।
सुलगने लगी राजस्थान की सियासत: एग्जिट पोल के बाद राज्यपाल से मिलने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत, तो क्या कांग्रेस...
एग्जिट पोल जारी होने के बाद शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) राजभवन पहुंचे और राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) से मुलाकात की।
HIGHLIGHTS
- एग्जिट पोल जारी होने के बाद शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) राजभवन पहुंचे और राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) से मुलाकात की।
संबंधित खबरें
राजस्थान के लिए जारी हुए कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत तो कुछ में सत्तारूढ़ कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है।
वहीं, कुछ एग्जिट पोल प्रदेश में त्रिशंकु सरकार की ओर इशारा कर रहे हैं।
इसी बीच एग्जिट पोल जारी होने के बाद शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) राजभवन पहुंचे और राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) से मुलाकात की।
राजस्थान में चुनावी परिणाम आने से तुरंत पहले सीएम गहलोत और राज्यपाल की मुलाकात ने सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सीएम गहलोत ने शेयर की जानकारी
गुरूवार को राज्यपाल महोदय से हुई मुलाकात की जानकारी सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
बता दें कि इससे पहले सीएम गहलोत पूरे दिन दिल्ली में थे। शाम को दिल्ली से जयपुर लौटते ही वे सीधे राजभवन गए और राज्यपाल से मिले।
हालांकि, दोनों के बीच क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी अभी नहीं मिली।
नई सरकार के निर्माण में राज्यपाल का महत्वपूर्ण योगदान
गौरतलब है कि चुनावी परिणाम के बाद जिस भी पार्टी के विधायक ज्यादा होते हैं वे सरकार बनाने का दावा करते हैं।
राज्यपाल भी चुनाव में जीतने वाले सबसे बड़े दल को सबसे पहले सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।
वे नियमानुसार विधायकों को शपथ दिलाने से लेकर सरकार बनाने तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ऐसे में सीएम गहलोत की राज्यपाल महोदय से भेंट सियासी गलियारों में चर्चा बनी हुई है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल