जयपुर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भले ही पांव में चोट लगी होने के कारण चल-फिर नहीं पा रहे हो, लेकिन उनका कामकाज पहले की तरह से अनवरत जारी हैं साथ ही उनकी बयानबाजी भी।
PM मोदी को CM गहलोत का जवाब: अब तो सोचना पड़ेगा बेटे वैभव के लिए
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुई रैली के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लेकर निशाना साधा था।
HIGHLIGHTS
- सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुई रैली के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लेकर निशाना साधा था।
संबंधित खबरें
ये तो सभी को पता है कि जब राजस्थान की राजनीति के जादूगर गहलोत अपने शब्दों से कटाक्ष करते है तो किसी को भी नहीं छोड़ते हैं।
ऐसे में अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बयानों पर पलटवार किया है।
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुई रैली के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को लेकर निशाना साधा था।
तब पीएम मोदी ने कहा था कि सीएम गहलोत अपने बेटे का भविष्य सुरक्षित करने के लिए इतनी कड़ी धूम में घूमे फिर रहे हैं,
अब सोचना पड़ेगा बेटे वैभव के लिए।
संबंधित खबरें
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज तक तो मैंने उसके (वैभव) लिए सोचा नहीं है, लेकिन अब सोचना पड़ेगा कि आगे सोचू उसके लिए।
सीएम गहलोत ने प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ‘ये क्या बोल रहे है, मुख्यमंत्री अपने बेट को बचाने के लिए या बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री जी इस तरह की बात कहते है कि मुख्यमंत्री अपने बेटे को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
मेरा बेटा वैभव गहलोत तो आप जानते हो, मुझे कहने की जरूरत नहीं है। अब मुझे कोशिश करनी पड़ेगी। आज तक तो उसके लिए सोचा नहीं है, अब आगे मैं ध्यान रखूंगा उसका।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट