जयपुर। जालोर जिले के रामसीन थानांतर्गत मांडोली गांव में हुए गणपत सिंह हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कराने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री सचिवालय में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव श्रीवास्तव से रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, और किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने मुलाकात की।
Rajasthan: गणपत सिंह हत्याकांड की जांच के लिए कमेटी गठित की जाए-देवल
संबंधित खबरें
जनप्रतिनिधियों ने आईजी श्रीवास्तव को अवगत कराया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर 15 अक्टूबर को जालोर में सर्वसमाज द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया था, विशेषकर राजपूत समाज इस मामले को लेकर बेहद संवेदनशील है।
उन्होंने मांग की कि सरकार ऐसे मामलों के विशेषज्ञ और कुशल पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित करे जो इस प्रकरण की गहराई से जांच और समीक्षा कर नियमित रूप से सरकार को जानकारी प्रदान करे। साथ ही दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इस पर आईजी गौरव श्रीवास्तव ने पाली आईजी को फोन पर निर्देशित करते हुए मामले का शीघ्र खुलासा करने और जांच के लिए एक टीम गठित करने के आदेश दिए।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
thinQ360