जालोर—सिरोही लोकसभा सीट को बीजेपी की टिकट पर आसानी से जीता जा सकता है। शायद सबके दिमाग में यह बैठ गई है। सीधे—सादे लोग और सरल विचारधारा वाले इस इलाके में आज दो बड़ी खबरें हैं।
जालोर—सिरोही लोकसभा सीट: देवजी पटेल राजस्थान के सांसदों की फोटो से गायब, बागेश्वर धाम और कुमार विश्वास की चर्चा
प्रेम सिंह बीजेपी का टिकट मांग रहे हैं। कुमार विश्वास अपने एक सम्बोधन में उन्हें गजेन्द्रसिंह शेखावत का हनुमान बता चुके हैं। ऐसे में राजनीति में धर्म और अध्यात्मिक माहौल घोलने का मानस जालोर सिरोही की जनता को कितना रास आएगा।
HIGHLIGHTS
- प्रेम सिंह बीजेपी का टिकट मांग रहे हैं। कुमार विश्वास अपने एक सम्बोधन में उन्हें गजेन्द्रसिंह शेखावत का हनुमान बता चुके हैं। ऐसे में राजनीति में धर्म और अध्यात्मिक माहौल घोलने का मानस जालोर सिरोही की जनता को कितना रास आएगा।
संबंधित खबरें
पहले धार्मिक भाव वाले धीरेन्द्र शास्त्री और आध्यात्मिक इन्फ्लुएंसर कुमार विश्वास का भीनमाल में होना। दूसरी खबर का मजमून है दिल्ली में राजस्थान के सांसदों की बैठक वाली फोटो में जालोर—सिरोही के अभी तक सांसद देवजी पटेल का नहीं होना। देवजी पटेल यहां क्यों नहीं पहुंचे, यदि पहुंचे तो उनका फोटो क्यों नहीं है? सवाल बड़ा है।
टिकट मांग रहे प्रेम सिंह राव द्वारा भीनमाल में धीरेन्द्र शास्त्री और कुमार विश्वास को बुलाया गया है नीलकंठ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में। यह प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के एक साल पूरा होने पर हो रही है। हालांकि प्रेम सिंह बीजेपी का टिकट मांग रहे हैं। कुमार विश्वास अपने एक सम्बोधन में उन्हें गजेन्द्रसिंह शेखावत का हनुमान बता चुके हैं। ऐसे में राजनीति में धर्म और अध्यात्मिक माहौल घोलने का मानस जालोर सिरोही की जनता को कितना रास आएगा।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल