जयपुर | उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना बनाकर इसे धरातल पर क्रियान्वित किया जाएगा।
दिया कुमारी बोलीं : : पांच साल में बहुत गंदगी हो गई है, उसे साफ किया जाएगा, अलवर के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए योजना बनाएंगे- पर्यटन मंत्री
उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना बनाकर इसे धरातल पर क्रियान्वित किया जाएगा।
HIGHLIGHTS
- पर्यटन मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं।
- उन्होंने कहा कि अलवर जिले में 2 पैनोरमा तत्कालीन सरकार के समय बनाए गए थे लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के समय इनके विकास पर ध्यान नहीं दिया गया।
- मंत्री ने आश्वस्त किया कि अब राज्य सरकार द्वारा इन पैनोरमा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
संबंधित खबरें
इस दौरान जब टीकाराम जूली ने वहां गंदगी का मुद्दा उठाया तो उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पांच साल में बहुत गंदगी हो गई है। उसे साफ किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में 2 पैनोरमा तत्कालीन सरकार के समय बनाए गए थे लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के समय इनके विकास पर ध्यान नहीं दिया गया।
मंत्री ने आश्वस्त किया कि अब राज्य सरकार द्वारा इन पैनोरमा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इससे पहले विधायक जुबेर खान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यटन मंत्री ने अलवर जिले में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों सरिस्का टाइगर रिजर्व, नीलकण्ठ महादेव मंदिर, मूसी महारानी की छतरी, रानी का कुआं, बराही माता मंदिर, भर्तृहरि धाम में अमरगंगा नाले का जीर्णोंद्धार व अन्य कार्य, नारायणी माता धाम में पर्यटन विकास कार्य एवं माचाड़ी किले का संरक्षण तथा राजा हेमू के पैनोरमा के निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
thinQ360