सिरोही | अनादरा थाना क्षेत्र के नागाणी (NAGANI) गांव में दूध डेयरी की आड़ में बिकने के लिए पहुंचा 5 किलोग्राम डोडा पोस्त डीएसटी और पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
SIROHI: नागाणी में दूध कि आड़ में बेचता था डोडा पोस्त, 5 किलो पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
अनादरा थाना क्षेत्र के नागाणी (NAGANI) गांव में दूध डेयरी की आड़ में बिकने के लिए पहुंचा 5 किलोग्राम डोडा पोस्त डीएसटी और पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
HIGHLIGHTS
- अलमारी में छुपाकर काली प्लास्टिक की थैलियां में रखा 5 किलो डोडा पोस्त मिला। वहां मौजूद सांचौर निवासी भंवर विश्नोई से डोडा पोस्त के बारे में पूछे जाने पर वह कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे सका।
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार सिरोही एसपी अनिल कुमार (ANIL KUMAR) के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान डीएसटी ने रविवार सुबह नागाणी गांव में स्थित दूध डेरी पर दबिश दी।
इस दौरान डेयरी की जांच में अलमारी में छुपाकर काली प्लास्टिक की थैलियां में रखा 5 किलो डोडा पोस्त मिला। वहां मौजूद सांचौर निवासी भंवर विश्नोई (BHANWAR VISNOI) से डोडा पोस्त के बारे में पूछे जाने पर वह कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे सका।
संबंधित खबरें
इस पर पुलिस ने मौके पर ही उसे डोडा पोस्त सहित डिटेन कर अनादरा (ANADARA) थाना अधिकारी को सूचित किया। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डेयरी में काली प्लास्टिक की थैली में मिला 5 किलो डोडा पोस्त और आरोपी को लेकर थाने लौट गई। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगामी कार्रवाई के लिए अन्य किसी थानाधिकारी को जांच सौंपी जाएगी।
ताज़ा खबरें
जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस और अजमेर-दौंड स्पेशल अब इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी; उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला
देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन: मोदी सरकार के तीन मंत्रियों ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
जालोर
भीनमाल के कूका से नंदगांव तक गोसेवकों की भव्य यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का दिया संदेश
राजस्थान
राजस्थान में RGHS के खिलाफ निजी अस्पतालों का आंदोलन फेल, जयपुर के बड़े अस्पतालों में मरीजों को मिल रहा सुचारू इलाज
लाइफ स्टाइल