जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा जिले के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में एक करोड़ 61 लाख 56 हजार रुपए की लागत से निर्मित 2 सड़कों का लोकार्पण किया।
शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया विकास : कोटा जिले में 2 नई सड़कों का उद्घाटन
शिक्षा मंत्री ने देवली खुर्द में 10 लाख की लागत से बने आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया
HIGHLIGHTS
- शौचालय का निर्माण लोकसभा स्पीकर के सांसद कोष से 10 लाख रुपए देकर ग्रामवासियों की मांग पर करवाया गया। परिसर में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया है।
संबंधित खबरें
शिक्षा मंत्री ने बिशनीया खेड़ी गांव में 80.37 लाख रुपए की लागत से निर्मित डेढ़ किलोमीटर लंबी रावली से बिशनीया खेड़ी मिसिंग लिंक रोड तथा 81 लाख की लागत से निर्मित डेढ़ किलोमीटर लंबी भावपुरा से देवली मिसिंग लिंक रोड का लोकार्पण किया। दोनों सड़कों का निर्माण कृषि उपज मंडी समिति (विशिष्ठ श्रेणी) रामगंजमंडी के अंतर्गत कराया गया है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5 मिसिंग लिंक सड़कें स्वीकृत हो गई हैं, आने वाले समय में 5 और स्वीकृत कराई जाएंगी। पांच साल में कोई भी गांव सड़कों से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में प्रधान कलावती मेघवाल नीता वसीटा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक शौचालय का लोकार्पण—
शिक्षा मंत्री ने देवली खुर्द में 10 लाख की लागत से बने आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। शौचालय का निर्माण लोकसभा स्पीकर के सांसद कोष से 10 लाख रुपए देकर ग्रामवासियों की मांग पर करवाया गया। परिसर में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया है।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
thinQ360