मुंबई | Filmmaker Kuljit Pal Passed Away: बॉलीवुड को रेखा जैसी एक्ट्रेस से रूबरू करवाने वाले जाने माने फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन हो गया है।
अक्षय कुमार से भी जुड़ा है कनेक्शन: एक्ट्रेस रेखा को फिल्मों में ब्रेक देने वाले फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन
90 साल के कुलजीत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 24 जून को अंतिम सांस ली। कुलजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
HIGHLIGHTS
- 90 साल के कुलजीत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 24 जून को अंतिम सांस ली। कुलजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
संबंधित खबरें
90 साल के कुलजीत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 24 जून को अंतिम सांस ली।
कुलजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
कुलजीत पाल के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। हर कोई कुलजीत को नम आंखों से सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया जाएगा।
संबंधित खबरें
इसके अलावा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 29 जून को शाम 5 बजे एक प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया जाएगा।
रेखा को दिया था फिल्मों में ब्रेक
कुलजीत पाल ने ही खूबसूरत और टेलेंटेड अभिनेत्री रेखा (Rekha) को फिल्मों में ब्रेक दिया था।
दुखत बात ये रही कि उनका ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और फिल्म बीच में ही बंद हो गई।
बॉलीवुड को दी कई बेहतरीन फिल्में
कुलजीत फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे। उन्होंने अपने करियर में अर्थ, आज, परमात्मा, वासना, दो शिकारी और आशियाना जैसी फिल्मों का निर्माण किया। जो काफी हिट रही थी।
अक्षय कुमार से भी जुड़ा है कनेक्शन
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी कुलजीत पाल के साथ कनेक्शन जुड़ा हुआ है।
कुलजीत पाल की बेटी अनु पाल भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। वे फिल्म ’आज’ में नजर आई थीं।
इस फिल्म में मार्शल आर्ट ट्रेनर का रोल प्ले करने वाले ’राजीव भाटिया’ भी थे। जिन्हें आज हम अक्षय कुमार के नाम से जानते हैं।
इस फिल्म में राजीव भाटिया की सिर्फ पीठ ही नजर आई थी। जिससे उन्हें बेहद धक्का लगा था और उन्होंने अपना नाम बदल कर अक्षय कुमार कर लिया था।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360