जालोर | गणपत सिंह हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने को लेकर सरत,थुर और संधरा के सर्व समाज के लोगो ने ज़िला कलेक्टर जालोर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि दिनांक 28.08.2024 को गणपतसिंह पुत्र रणसिंह, जाति-राजपूत, निवासी-माण्डोली, जिला जालोर की निर्मम हत्या को करीबन 2 माह का समय होने के बाद पुलिस प्रशासन अभी तक हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है।
गणपत सिंह हत्याकांड: 11वें दिन भी अनशन जारी, ग्रामीणों की CBI जांच की मांग
संबंधित खबरें

पुलिस प्रशासन केवल आशवासन दे रहा है, और उनकी जाँच की धीमी प्रणाली के कारण मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, अतः पुलिस प्रशासन शीघ्र से शीघ्र खुलासा करे अन्यथा जिला कलेक्टर जालोर के माध्यम से राजस्थान सरकार को निवेदन है कि उक्त प्रकरण की जाँच पुलिस प्रशासन द्वारा सुचारू रूप से नहीं होने के कारण उक्त जाँच CBI को सोपी जावे ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके।
इस हत्याकाण्ड के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और मृतक का परिवार इस बात से चिंतित है कि अपराधी अभी तक नही पकडा जाना हम सभी की सुरक्षा के लिये खतरा बना हुआ है।
गणपतसिंह की हत्या करने वाले आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है, जबकि मामला दर्ज हुये लम्बा समय हो चुका है। जिसे लेकर क्षेत्र के सर्व समाज में भारी आक्रोश बना हुआ है।
संबंधित खबरें
मामले की त्वरित जॉच के लिये विभिन्न ग्रामवासी, परिवारजनो और राजपूत समाज सहित विभिन्न संगठनो और कई बार सर्व समाज द्वारा बार-बार ज्ञापन, धरना व प्रर्दशन किया गया है वर्तमान में अनिश्चित कालीन धरना लगातार सातवें दिन से जारी है।
लेकिन अभी तक उक्त मामले का खुलासा नही होने के कारण प्रशासन और कानून व्यवस्था पर एक प्रश्नवाचक चिन्ह है। हत्या प्रकरण को लेकर माननीय जोगेश्वरजी गर्ग, मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार विधायक जालोर तथा विभिन्न संगठनो द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखे थे तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियो द्वारा विभिन्न स्तरो पर खुलासे की मांग की जा रही है।
अतः समय पर प्रकरण का खुलास नहीं हुआ तो क्षेत्र के वासीदों व परिवारजनो और जनता को उग्र प्रर्दशन करने के लिये मजबुर होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन व राज्य सरकार की रहेगी।
इस दौरान सरत से जोग सिंह,जबर सिंह आशु सिंह भबूत सिंह जवान सिंह डूँगर सिंह राम सिंह मोड़ सिंह दलपत सिंह अर्जुन सिंह भबूत सिंह डूँगर सिंह अर्जुन कुमार जेत सिंह शम्भु सिंह नरपत सिंह मोड़ सिंह पूनम सिंह पेप सिंह ईश्वर सिंह भगवान सिंह मनोहर सिंह गोपाल सिंह केसर सिंह इंद्र सिंह थुर व सनधरा से लोकेंद्र सिंह रणजीत सिंह सुरेश श्रवण सिंह उम्मेद सिंह नारायण सिंह अर्जुन सिंह उदय सिंह नरेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह जबर सिंह देवी सिंग नेन सिंह अर्जुनसिंह उदा राम नवल सिंह आदि सर्व समाज के लोग उपस्थित थे
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती: क्या अब घटेंगे दाम? जानिए ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
thinQ360