जयपुर | Odisha train collision: राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आश्रित को 50 लाख की मांग: रेल हादसे पर हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा, कहा- नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें रेल मंत्री
राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नागौर सांसद बेनीवाल ने इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नकारा मंत्री बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नागौर सांसद बेनीवाल ने इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नकारा मंत्री बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
संबंधित खबरें
नागौर सांसद बेनीवाल ने इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नकारा मंत्री बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
गौरतबल है कि, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 275 हो गई है। इनमें से 88 शवों की पहचान कर ली गई है।
इससे पहले मृतकों की संख्या 288 बताई गई थी। जिसे बाद में अपडेट किया गया है।
वहीं, हादसे में घायल हुए 1175 लोगों में से 793 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
संबंधित खबरें
#WATCH | The death toll is 275 & not 288. The data was checked by DM and it was found that some bodies have been counted twice, so the death toll has been revised to 275. Out of 275, 88 bodies have been identified: Odisha Chief Secy Pradeep Jena, on #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/fuPSSmNxag
नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें रेल मंत्री
रेल हादसे पर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने रेल मंत्री के साथ ही केन्द्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव में जरा सी भी नैतिकता बची है तो इस अक्षम्य अपराध के लिए उन्हें अपने पद से त्याग पत्र देते हुए देश की जनता से यह कहते हुए माफी मांगनी चाहिए की वो अयोग्य, अकर्मण्य और नाकारा रेल मंत्री है।
सुरक्षा कवच झूठा दावा
सांसद बेनीवाल ने कहा कि ट्रेनों को दुर्घटना से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच का विडियो जारी करके रेल को दुर्घटनाओं से बचाने का झूठा दावा किया गया है।
जिस सुरक्षा कवच की बात रेल मंत्री ने पिछले महीनों में कही थी, क्या वो सुरक्षा कवच दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेनों में था। इसकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव में जरा सी भी नैतिकता बची है तो इस अक्षम्य अपराध के लिए उन्हें अपने पद से त्याग पत्र देते हुए देश की जनता से यह कहते हुए माफी मांगनी चाहिए की वो अयोग्य, अकर्मण्य और नाकारा रेल मंत्री है ! ट्रेनों को दुर्घटना से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच का विडियो जारी…
प्रत्येक मृतक के आश्रित को 50-50 लाख रुपए की मांग
इसी के साथ नागौर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सुरक्षा कवच से रेलो में होने वाली दुर्घटनाओं में रोकथाम का झूठा दावा करने वाले रेल मंत्री को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए।
इसीा के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रत्येक मृतक के आश्रित को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता देने और घायल को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल