हनुमानगढ़ | किसानों के हितैषी और आरएलपी सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को पंजाब के बठिंडा के लिए प्रस्थान करने जा रहे हैं।
पानी के लिए पंजाब चले हनुमान: राजस्थान में पानी की समस्या को लेकर सीएम भगवंत मान से मुलाकात, हल करवाएंगे मामला
हनुमानगढ़ में किसानों की मांग पर पानी को लेकर बेनीवाल आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा नहीं बल्कि, तीसरा मोर्चा सरकार बनाएगा।
HIGHLIGHTS
- हनुमानगढ़ में किसानों की मांग पर पानी को लेकर बेनीवाल आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा नहीं बल्कि, तीसरा मोर्चा सरकार बनाएगा।
संबंधित खबरें
हनुमानगढ़ में किसानों की मांग पर पानी को लेकर बेनीवाल आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात करेंगे।
आज बठिंडा रवाना होने से पूर्व सर्किट हाउस हनुमानगढ़ में उन्होंने स्थानीय लोगों व मीडिया के साथ चर्चा भी की।
उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए उसे भ्रष्ट सरकार बताया।
दरअसल, पानी की समस्या से जूझ रहे भाखड़ा क्षेत्र के किसान 1250 क्यूसेक पानी की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है।
संबंधित खबरें
उन्होंने कई दिन तक जिला कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव भी डाला। जिसका नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने समर्थन किया।
हनुमान बेनीवाल ने लोगों से कहा कि इस मामले को वे हल करवाएंगे।
उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके मित्र हैं और वह इस मामले को हल करवाएंगे।
आज बठिंडा (पंजाब) के लिए प्रस्थान करने से पूर्व सर्किट हाउस हनुमानगढ़ में स्थानीय लोगों व मीडिया के बंधुओं के साथ चर्चा के छायाचित्र pic.twitter.com/5ULHmohE2e
हनुमानगढ़ के किसानों का कहना है कि सरहिंद फीडर से सिर्फ 850 क्यूसेक पानी का मिल रहा है, लेकिन वह भी उन्हें नसीब नहीं हो रहा।
नहर बंदी के समय उन्हें 1250 क्यूसेक पानी की आवश्यकता रहती है। जिससे कि उनकी फसलें बर्बाद ना हो, लेकिन सरकारों की उदासीनता के चलते उन्हें पानी नहीं मिल पाता है।
राजस्थान में इस बार तीसरे मोर्चे की सरकार
बेनीवाल ने कहा कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा नहीं बल्कि, तीसरा मोर्चा सरकार बनाएगा।
इसी के साथ बेनीवाल ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीछे नहीं हटेंगे तब तक कांग्रेस का बंटाधार नहीं हो सकता क्योंकि लोग उन्हें पसंद नहीं करते।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल