ये कदम थिरके आवर्ष
तुम्हारी लय पर
देखे रंग शुभाशुभ
निमित्त बने तुम पीड़ा और संत्रास
अनदेखे अनसुने अनुभवों का
तुम्हारे प्रवाह में सम्मोहन था
कि सम्मोहन में प्रवाह
प्रवाहित मुझे ही होना था
लिखा तुमने
भोगा मैंने!
तुम्हारा वर्तमान होना प्रसव पीड़ा
और आज अतीत हो जाना
उंगलियों से उर्मियों के फिसल जाने सदृश
अन्तिम दिवस अपनी देहरी से
सकुशल सम्मान विदा देने के लिए
आभार सखे!
तुम अद्भुद थे
परस्पर मुक्ति शुभ हो।
नव वर्ष शुभ हो।
- नीलू शेखावत
नीलू की कविता: नव वर्ष शुभ हो
तुम्हारा वर्तमान होना प्रसव पीड़ा और आज अतीत हो जाना उंगलियों से उर्मियों के फिसल जाने सदृश अन्तिम दिवस अपनी देहरी से सकुशल सम्मान विदा देने के लिए
ताज़ा खबरें
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजनीति
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति