▪️फासले▪️
दूर से चमकते चांद की उपमा
कवि कुलगुरु से होती हुई
अन्यान्य सौन्दर्य बिंबों में होती रही
प्रतिफलित होती रहेगी
दाग या गड्डे तो नैकट्य ने दिखाए
कविता नीलू शेखावत: फासले
नीलू शेखावत की एक रचना: दूर से चमकते चांद की उपमा कवि कुलगुरु से होती हुई अन्यान्य सौन्दर्य बिंबों में होती रही प्रतिफलित होती रहेगी दाग या गड्डे तो नैकट्य ने दिखाए
HIGHLIGHTS
- नीलू शेखावत की एक रचना
संबंधित खबरें
धवल शिखरों की श्वेतिमा
काव्य योग्य ही है
जीवनयापन योग्य नहीं
उड़ते बादल पा गए यक्ष का संदेश
भला बरस कर क्या बन पाते मेघदूत
नैन सुराही ढालना
प्रेयसी के ही हक रहा
संगिनी तो अलबत्ता
रोटी ही ढालती है चकले पर
मालूम है?
एक फासले पर
हम ज्यादा अच्छे होते हैं
ये फासले बने रहे
टूटते दिलों में हौंसले बने रहें।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
क्राइम
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
लाइफ स्टाइल
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
राजनीति