जयपुर | होली कब है? अर्रे! भाई होली सोमवार को यानि आज ही है। रंगों के त्योहार होली के तारीख को लेकर इस बार लोगों में बहुत ज्यादा कन्फ्यूज है।
Holi 2023: अर्रे भाई! होली आज है, जानें क्या रहेगा होलिका दहन का समय?
- 6 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है। - राजस्थान में मंगलवार को धुलंडी पर रंग गुलाल का रंग चढ़ेगा। - होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 6ः28 से 6ः38 तक रहेगा।
HIGHLIGHTS
- - 6 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है।- राजस्थान में मंगलवार को धुलंडी पर रंग गुलाल का रंग चढ़ेगा। - होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 6ः28 से 6ः38 तक रहेगा।
संबंधित खबरें
इतना ही नहीं कन्फ्यूजन के कारण लोग भी दो भागों में बंट गए हैं। कुछ जगहों पर 6 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है तो वहीं कई जगहों पर 7 मार्च को होलिका दहन का कार्यक्रम तय है।
लेकिन भक्ति के साथ मस्ती का दो दिवसीय होली का त्योहार राजस्थान में तो आज ही मनाया जाएगा। होलिका दहन के साथ पहले दिन भक्ति तो मंगलवार को धुलंडी पर रंग गुलाल का रंग चढ़ेगा।
क्या रहेगा होलिका दहन का समय?
होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 6ः28 से 6ः38 तक रहेगा।
इस बार बन रहा त्रिग्रही योग
इस बार की होली बड़ी ही खास है क्योंकि 30 साल बाद इस बार होलिका दहन विशेष त्रिग्रही योग के साथ भद्रा काल में होगा।
संबंधित खबरें
शास्त्रों के अनुसार, होली पर यूं तो भद्रा काल टालने का विधान है, लेकिन चूंकि भद्रा शाम 4ः18 से दूसरे दिन सुबह 5ः14 बजे तक है और धर्म सिंधु के अनुसार निशीथ (अर्धरात्रि) के बाद भद्रा काल जाने पर होलिका दहन भद्रा मुख को छोडकऱ भद्रा पुच्छकाल या प्रदोषकाल में किया जा सकता है। ऐसे में होलिका दहन सोमवार शाम को किया जाएगा।
अगर बात की जाए ग्रह नक्षत्रों की तो कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा, जो लाभदायक है। मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति के अलावा प्रदोष काल में होलिका दहन के दौरान कई अन्य ग्रह भी अपने उच्च स्तर पर रहेंगे जो शुभदायी होंगे।
वहीं अगर बात की जाए भोलेनाथ की नगरी काशी की तो यहां दो दिन होली का त्योहार 7 मार्च और 8 मार्च को मनाया जाएगा। यहां 7 मार्च को होलिका दहन होगा और 8 मार्च को रंग गुलाल से होली खेली जाएगी।
ताज़ा खबरें
राजस्थान रोडवेज का बड़ा धमाका: जोधपुर को मिलेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण मुक्त होगा अजमेर रूट
भारतीय संग्रहालय में 80 पद खाली, 2014 से अब तक के बजट आवंटन और राजस्व का पूरा विवरण जारी
न्यू मैंगलोर पोर्ट पर बर्थ संख्या 9 के पुनर्विकास को मंजूरी: 438 करोड़ रुपये से बढ़ेगी समुद्री क्षमता
जयपुर के लिए खुशखबरी: बीसलपुर पेयजल परियोजना का रखरखाव समय से पहले पूरा, गर्मियों में नहीं होगी पानी की किल्लत