नई दिल्ली | Asian Games 2023: चीन की धरती पर भारतीय हॉकी टीम ने कमाल करते हुए जापान टीम को चित कर दिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है।
आज लगेगा पदकों का शतक: चीन की धरती पर भारत ने किया जापान को चित, हॉकी में जीत लाए स्वर्ण पदक
2014 के बाद भारतीय पुरुष टीम पहली बार फिर से चैंपयिन बनी है। भारतीय टीम ने कुल 4 बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
HIGHLIGHTS
- 2014 के बाद भारतीय पुरुष टीम पहली बार फिर से चैंपयिन बनी है। भारतीय टीम ने कुल 4 बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
संबंधित खबरें
चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को 5-1 से करारी शिकस्त दी है।
फाइनल मुकाबले में भारत ने पिछली बार की एशिया चैंपियन जापान को खेल के मैदान में खूब छकाया। भारत के आगे विपक्षी जापान सिर्फ एक ही गोल ही कर पाई।
2014 के बाद भारतीय पुरुष टीम पहली बार फिर से चैंपयिन बनी है। भारतीय टीम ने कुल 4 बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
जापान पर ऐसे भारी पड़ता गया भारत
संबंधित खबरें
पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी थी। लेकिन दूसरे क्वार्टर के 25वें मिनट में भारत ने अपना पहला गोल दाग दिया।
भारत को मनदीप सिंह ने गोल दाग 1-0 की बढ़त दिलाई और मैच के हाफ टाइम में भारतीय टीम ने बढ़त हासिल रखी।
इसके बाद मुकाबले के 32वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल दाग कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले अमित रोहिदास ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा।
वहीं, चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट पर अभिषेक ने भारत के लिए चौथा गोल दाग दिया।
हालांकि, इस बीच जापान भी जोश में आया और तीन मिनट बाद ही गोल दाग कर अपना खाता खोला।
जीत कॅन्फर्म कर चुकी भारतीय टीम के हरमनप्रीत सिंह ने मैच खत्म होने से 1 मिनट पहले अपना 5वां गोल दाग दिया और जापान के खिलाफ भारत को 5-1 से विजयी बनाकर स्वर्ण पदक दिला दिया।
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी किया क्वालिफाई
भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में न सिर्फ जापान को हराया बल्कि 2024 में पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
आज पूरा हो सकता है पदकों का शतक
भारत शनिवार यानि आज पदकों का शतक पूरा कर लेगा। शुक्रवार तक भारत ने कुल 95 पदक जीत लिए हैं। जिसमें 22 स्वर्ण, 34 रजत और 39 कांस्य पदक शामिल हैं।
ताज़ा खबरें
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ