जयपुर। पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में सिरोही जिले की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमलारी में 68 वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। संस्था प्रधान प्रकाश कुमार राव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले से कुल 37 टीम और 444 खिलाड़ी भाग ले रहे है। उद्घाटन मैच लक्ष्मीपत सिंघानिया जेकेपुरम और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल झाड़ोली के बीच खेला गया जिसमें जेकेपुरम विजेता रहा।
युवाओं का मनोबल बढ़ाने की पहल: खेलकूद प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधियों का सहयोग
सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता एवं जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश बारबर, के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया
संबंधित खबरें

क्रिकेट प्रतियोगिता का भी हुआ शुभारम्भ—
68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता (छात्रा) 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग का शुभारम्भ महावीर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कालन्द्री में हुआ।

सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता एवं जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश बारबर, के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के दौरान सौहार्द एवं खेल भावना का सम्मान करते हुए खेलने की बात कही
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
क्राइम
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
लाइफ स्टाइल
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
राजनीति
thinQ360