जैसलमेर | राजस्थान के पोकरण में बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
पोकरण में बड़ी साजिश: खुफिया एजेंसी ने पकड़े चार संदिग्ध, बड़ी संख्या में आर्मी यूनिफार्म और सामान जब्त, क्या थे इरादे
पकड़े गए संदिग्धों से आर्मी के 91 यूनिफॉर्म, हेलमेट, जूते, बेल्ट, ग्लव्स और अन्य सामान मिला है। इन्होंने ने इस सामान को एक कार में छिपाकर रखा हुआ था। जिसे जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
HIGHLIGHTS
- पकड़े गए संदिग्धों से आर्मी के 91 यूनिफॉर्म, हेलमेट, जूते, बेल्ट, ग्लव्स और अन्य सामान मिला है। इन्होंने ने इस सामान को एक कार में छिपाकर रखा हुआ था। जिसे जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
संबंधित खबरें
रविवार को यहां सेना की खुफिया एजेंसी ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए देश की सुरक्षा में सेंध लगाने के नापाक मसूबों को नाकाम कर दिया है।
आर्मी इंटेलिजेंस ने पोकरण के नाचना फांटे के पास घूम रहे चार संदिग्धों को पकड़ा है जिनके पास से सेना की नई पैटर्न यूनिफॉर्म और जवानों के अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
जैसलमेर में हुई आर्मी इंटेलिजेंस की इस कार्रवाई के बाद से ही सुरक्षा एजेंसी और सतर्क हो गई हैं।
कार में छिपा रखा था सारा सामान
संबंधित खबरें
आर्मी इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए संदिग्धों से आर्मी के 91 यूनिफॉर्म, हेलमेट, जूते, बेल्ट, ग्लव्स और अन्य सामान मिला है।
इन्होंने ने इस सामान को एक कार में छिपाकर रखा हुआ था। जिसे जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
राजस्थान के ही रहने वाले हैं चारों संदिग्ध
अभी तक की जानकारी के अनुसार पकड़े गए चारों संदिग्ध राजस्थान के ही रहने वाले हैं।
ये सभी सूरतगढ़ की कुछ दुकानों से ये यूनिफॉर्म और सामान लेकर जैसलमेर जा रहे थे। बता दें कि नहरी इलाके में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है।
जब प्रतिबंधित है आर्मी यूनिफॉर्म तो इनके पास आई कहां से ?
जब आर्मी यूनिफॉर्म और सामान की बिक्री प्रतिबंधित है तो इनके पास इतनी संख्या में ये सामान आया कहां से?
इसी को लेकर जैसलमेर की टीम सूरतगढ़ और गंगानगर की आर्मी इंटेलिजेंस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को करने में लगी हुई है।
संदिग्धों ने आखिर किस दुकान से ये सामान खरीदा। प्रतिबंधित आर्मी यूनिफॉर्म आखिर कहां तैयार किया जा रहा है।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका