जयपुर | राजस्थान के सियासी रण में पिछले कई दिनों से रात-दिन एक कर वोटर्स को रिझाने में लगे हुए प्रत्याशी अब मतदान के प्रतिशत के आधार पर हार-जीत के गणित में लगे हुए हैं।
जयपुर में बंपर वोटिंग: आरआर तिवारी का दावा- चारदीवारी में मोदी फैक्टर नहीं, बल्कि गहलोत का गारंटी फैक्टर चला
कांग्रेस प्रत्याशी तिवारी ने रविवार को कहा कि जयपुर की चारदीवारी में बंपर वोटिंग हुई है और ये मोदी फैक्टर नहीं, बल्कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की गारंटी फैक्टर है।
HIGHLIGHTS
- कांग्रेस प्रत्याशी तिवारी ने रविवार को कहा कि जयपुर की चारदीवारी में बंपर वोटिंग हुई है और ये मोदी फैक्टर नहीं, बल्कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की गारंटी फैक्टर है।
संबंधित खबरें
वोटर्स ने भी पांच सालों में हुए अपने नफा-नुकसान का आंकलन करने के बाद 25 नवंबर यानि कल अपना वोट देकर प्रत्याशियों की किस्मत को कैद कर दिया है।
इसी बीच राजधानी जयपुर के हवामहल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
तिवाड़ी ने दावा किया है कि वोटिंग के बाद भाजपा की नींद उड़ गई है।
कांग्रेस प्रत्याशी तिवारी ने रविवार को कहा कि जयपुर की चारदीवारी में बंपर वोटिंग हुई है और ये मोदी फैक्टर नहीं, बल्कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की गारंटी फैक्टर है।
संबंधित खबरें
बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अशोक गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी का टिकट काटकर कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता रहे आरआर तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है।
इनके सामने भाजपा ने भी बड़ा दांव खेलते हुए बालमुकुंदाचार्य को अपना प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब है कि आरआर तिवारी को इसी साल जुलाई में पार्टी ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष नियुक्त किया था।
तब तिवारी ने कहा था कि संगठन ने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाया है, मैं पार्टी की उम्मीदों पर पूरा खरा उतरूंगा और आने वाले विधानसभा में जी-जान से जुट कर पार्टी की सेवा करूंगा।
इस बार जयपुर में भी रिकॉर्ड वोटिंग
आपको बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में न केवल प्रदेश में रिकॉर्ड 74.96 वोटिंग हुई है बल्कि, जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों पर भी रिकॉर्ड 75.15 फीसदी मतदान हुआ है जो पिछले 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव की तु़लना में काफी ज्यादा है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल