जालोर | जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जालोर क्षेत्र में बकाया विद्युत बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं पर अब विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विद्युत विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल की बकाया राशि शेष है और वे समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनका विद्युत कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के काट दिया जाएगा। विभाग की ओर से राजस्व हानि को रोकने के लिए क्षेत्र में एफआरटी टीम एवं विभागीय वाहनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक और सूचित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बकाया वसूली को लेकर एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपना बकाया विद्युत बिल अनिवार्य रूप से जमा कराएं। इस अभियान को सफल बनाने में तकनीशियन प्रथम दिनेश चंद मीणा, अमर सिंह देवड़ा, विनोद कुमार सोनगरा, पिन्टू सिंह एवं एफआरटी सदस्य कृष्ण कुमार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जालोर: बकाया बिजली बिल पर सख्त एक्शन: जालोर में बकाया बिजली बिल नहीं भरने पर बिना सूचना कटेगा कनेक्शन, विभाग ने शुरू किया अभियान
जालोर में जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने बकाया बिलों की वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू किया है। बिल जमा न होने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
HIGHLIGHTS
- बकाया बिलों पर विभाग की सख्ती। बिना सूचना कटेगा बिजली कनेक्शन। जालोर में राजस्व वसूली अभियान तेज। उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
राज्य
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजनीति
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
thinQ360