thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

जालोर में धरना स्थगित: किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा ज्यादातर मांगें मानी

ललित पथमेड़ा ललित पथमेड़ा

कलेक्ट्रेट के सामने लंबे समय से चल रहे किसानों के धरने को अब स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, जयपुर के वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्

jalore kisan sangh dharna sthagit

जालोर | कलेक्ट्रेट के सामने लंबे समय से चल रहे किसानों के धरने को अब स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, जयपुर के वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और आहोर विधायक छगन सिंह के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में किसानों की मांगों पर व्यापक चर्चा हुई। मुख्य मुद्दा जवाई नदी के पानी में जालोर की हिस्सेदारी को सुनिश्चित करना था। चर्चा के दौरान यह सहमति बनी कि जोधपुर-पाली के लिए बनाई गई 2280 करोड़ रुपये की योजना को रोका जाएगा। साथ ही जवाई बांध पर बने 8 एनीकट का पानी आवश्यकता पड़ने पर नदी में छोड़ा जाएगा।

इसके अलावा, डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को जल्द से जल्द तैयार करने का आश्वासन भी दिया गया, ताकि जालोर के किसानों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। बैठक में लिए गए इन फैसलों पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने सहमति जताई।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें