सिरोही,18 अक्टूबर। Sirohi/Rajasthan
Kuldeep Singh Deora joins BJP: कुलदीप सिंह देवड़ा ने ज्वाइन की बीजेपी, बोले- Sanyam Lodha की चापलूसी करने वालों को ही आगे बढ़ाती है Congress
In a significant move influenced by BJP's policies and principles, Kuldeep Singh Devdhar, along with numerous dedicated party workers, has joined the Bharatiya Janata Party. Devdhar emphasized the role of those who flatter independent MLA Sanyam Lodha, asserting that they are bolstering the Congress party's standing.
HIGHLIGHTS
- सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले Kuldeep Singh Deora
- निर्दलीय विधायक Sanyam Lodha की चापलूसी करने वालों को ही आगे बढ़ाती है Congress
- कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर ज्वाइन की बीजेपी
संबंधित खबरें
राजस्थान विधानसभा से पहले कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवम् पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह देवड़ा (kuldeep singh devda) सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस पार्टी (Congress Party) छोड़ कर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर बीजेपी का दामन थाम लिया।
देवड़ा kuldeep singh devda) के भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर भाजपा पधाधिकारियो ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित,लुंबाराम चौधरी,कमलेश दवे,ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।
देवड़ा ने कहा कि जिले में कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। पार्टी के नेताओं ने रीति नीति को दरकिनार कर दिया है।
सिरोही जिले में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) ने कांग्रेस को बिल्कुल ही समाप्त कर दिया है। कांग्रेस में केवल अब जो निर्दलीय विधायक की चापलूसी करता है उसी को आगे बढ़ाया जाता है।
संबंधित खबरें
जिला परिषद चुनावों मे भी कांग्रेस के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं के टिकट काटकर लोढ़ा के चापलूसी करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिए गए जिसके कारण पूरी कांग्रेस जिले भर में खत्म हो चुकी है। सिरोही में निर्दलीय विधायक की तानाशाही के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता हताश व निरास हो चुके है।
निर्दलीय विधायक की तानाशाही एवं भ्रष्टाचार के कारण मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता हिन्दुत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी भी करते रहते हैं। ऐसे में इस संगठन को छोड़ने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आज सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वॉइन की है और कुछ ही समय में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा से त्रस्त कांग्रेस के काफी नेता बीजेपी ज्वॉइन करेंगे।
अबकी बार लोढ़ा को भारी मतों से हराकर सिरोही विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाएंगे।
भाजपा के वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान को कुशासन, भ्रष्टाचार,महिला अत्याचार, दलितों पर अत्याचार, पेपर लीक मामले जैसे कहीं अन्य मामले को लेकर अब राजस्थान की जनता मानस बना चुकी है और आने वाले 25 नवंबर (Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023) को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल,जिला उपाध्यक्ष दलीप सिंह माड़ानी,नारायण देवासी,गंगा सिंह राठौर,विधानसभा प्रभारी किरण राजपुरोहित,प्रधान हसमुख मेघवाल,विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा,तीर्थ गिरी जी महाराज,रोहित खत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु वसिष्ठ,गोपाल माली,अमराराम प्रजापत,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर,नरपत सिंह राडबर,लोकेश खंडेलवाल,जिला एवम मंडल पधाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल