झुंझुनूं | निकटवर्ती गांव टांई में नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मणसिंह शेखावत "भैय्याजी" को स्मरणांजलि देते हुए मंगलवार को सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
'कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र निर्माण': संघ के वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मणसिंह शेखावत भैय्याजी को स्मरणांजलि कार्यक्रम टाईं में आयोजित
haryana information comissioner pradeep shekhawat facilated in taain village पूर्व सांसद राज्यसभा डॉ.महेशचन्द्र शर्मा ने श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि टाईं केवल गांव नहीं बल्कि हमारे लिए तीर्थ है। उन्होंने कहा कि दो भाईयों के नाम दो है लेकिन वे एक थे। इसलिए लक्ष्मणसिंहजी को समझने से पहले नारायणजी को समझना होगा।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवसिंह राठौड़ ने कहा कि शेखावाटी की धरती प्रजातांत्रिक व्यवस्था की जनक है। उन्होंने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त थे लक्ष्मण सिंह शेखावत, वे भारतीय संस्कृति के संवाहक थे।
- पूर्व सांसद राज्यसभा डॉ.महेशचन्द्र शर्मा ने श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि टाईं केवल गांव नहीं बल्कि हमारे लिए तीर्थ है। उन्होंने कहा कि दो भाईयों के नाम दो है लेकिन वे एक थे। इसलिए लक्ष्मणसिंहजी को समझने से पहले नारायणजी को समझना होगा।
संबंधित खबरें
शेखावत के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि लक्ष्मणसिंहजी ने तीन पीढ़ियों में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। उन्होंने श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण कर उन्हें तराशा, जो आज राष्ट्र की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संघ समाज परिवर्तन का काम कर रहा है। जल संरक्षण, पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त भारत, सामाजिक समरसता जैसे अनेक कार्य संघ कर है। उन्होंने कहा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि क्या हम घर घर में प्रबोधन का कार्य कर सकते हैं इस पर विचार करना चाहिए।

कौशल निर्माण हो, परंपरागत रोजगार का उन्नयन वर्तमान की आवश्यकता है। उनका कहना था कि सत्ता या शासन सिर्फ व्यवस्था का निर्माण करता है लेकिन नियम का पालन आमजन करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ी है इसलिए पंचप्रण के सिद्धांत पर विमर्श करना होगा।
संबंधित खबरें
इसमें हम अपनी व्यक्तिगत सहभागिता तय करें। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन के क्षेत्र में हम संकल्प के साथ अपना योगदान तय करें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए गुर सिखाना जरूरी है। बेटे-बेटियों में संस्कार और चरित्र निर्माण जरुरी है। सत्ता से परिवर्तन नहीं आ सकता परिवर्तन तो समाज से आता है।

पूर्व सांसद राज्यसभा डॉ.महेशचन्द्र शर्मा ने श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि टाईं केवल गांव नहीं बल्कि हमारे लिए तीर्थ है। उन्होंने कहा कि दो भाईयों के नाम दो है लेकिन वे एक थे। इसलिए लक्ष्मणसिंहजी को समझने से पहले नारायणजी को समझना होगा।
जिन्होंने संघ के कार्यों की नींव रखी और अपना जीवन राष्ट्र निर्माण में लगा दिया।

डाॅ. शर्मा ने कहा कि लक्ष्मणसिंह ने कहा था कि संघ के सब विरोधी हैं पर संघ किसी का विरोधी नहीं हैं। भारत माता की सब संतान मातृ वंदना करें, संघ ऐसे लोगों का निर्माण करता है। उन्हीं के ध्येय वाक्य से आत्मसात करते हुए आज नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास जिन्होंने अपने जीवन में सेवा की है उनका सम्मान कर रहा है।
हरियाणा दिल्ली के क्षेत्र संघचालक प्रोफेसर सीताराम व्यास ने कहा कि प्रचारक जीवन कैसा हो यह शेखावत ने समझाया। उन्होंने समाज और राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित कर दिया। समाजहित में जीवन जीना ही राष्ट्र हित है। शेखावत जी जीवन छोटा था लेकिन उनके कार्य बड़े थे।
राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवसिंह राठौड़ ने कहा कि शेखावाटी की धरती प्रजातांत्रिक व्यवस्था की जनक है। उन्होंने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त थे लक्ष्मण सिंह शेखावत, वे भारतीय संस्कृति के संवाहक थे।
उनका कहना था कि संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे पहले अपनी जड़ों को मजबूत करना होगा।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लोकेश शेखावत कहा कि दुनिया में भारत की बात हो रही हैं। यह प्रचारकों के जीवनभर कठिन तपस्या का ही परिणाम है कि आज भारत आज परम वैभव की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने लक्ष्मण सिंह जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रन्यास के माध्यम से सालभर में कुछ आयोजन किए जाते हैं। जिसके क्रम में आज भारत माता सेवा केन्द्र भवन का लोकार्पण किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राज्यसभा सदस्य ओमप्रकाश माथुर के संदेश का वाचन किया गया।
सेवा का सम्मान

कार्यक्रम में अतिथियों ने पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा, महन्त निरंजन नाथ, बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी व सामाजिक कार्यकर्ता विमला देवी को सेवा सम्मान से सम्मानित किया। अतिथियों ने हुक्मसिंह की पुस्तक काव्यांजलि का विमोचन किया तथा पर्यावरण क्षेत्र में उलेखनीय कार्य करने वाले पत्रकार गोपालकृष्ण शर्मा, खेतड़ी एवं पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह नवलगढ़ को औऱ जल संरक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दांतारामगढ़ के खेताराम को सम्मानित किया। मंचस्थ विशिष्ट अतिथि महन्त निरंजन नाथ, महंत सोमनाथ, प्रन्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने लक्ष्मण सिंह शेखावत के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर पाथेय कण के प्रबंध संपादक माणकचंद, प्रचारक मूलचंद , सत्यनारायण, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमिला शर्मा,वरिष्ठ प्रचारक कैलाश चंद्र, विहिप के जुगुल किशोर, जयपुर प्रान्त प्रचारक बाबूलाल , विभाग प्रचारक जब्बर सिंह, विधायक नरपतसिंह राजवी,अभिमन्यु सिंह, जयपुर महानगर संघ चालक चैन सिंह राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया। अतिथियों ने भारत सेवा केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। मनोज कुमार ने श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया।
ग्रामीणों ने प्रदीप शेखावत का किया अभिनंदन

हरियाणा में राज्य सूचना आयुक्त बनने के बाद पहली बार गांव आए प्रदीप शेखावत का टाईं के अनेक ग्रामवासियों और राजस्थान होम्योपैथिक एसोसिएशन की तरफ से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरसिंह शेखावत ने भी सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत का अभिनंदन किया।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका
thinQ360