बीकानेर | Rajasthan Election 2023: राजस्थान में शनिवार को विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न हो गए।
बूथ पर मचा हड़कंप: अंगुली पर लगी रह गई स्याही, ईवीएम का बटन दबाने से पहले ही खींच ले गई मौत
प्रदेश के बीकानेर में एक व्यक्ति बड़े उत्साह के साथ मतदान करने तो पहुंचा और सभी खानापूर्ति पूरी कर ली, बस ईवीएम का बटन दबाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
HIGHLIGHTS
- प्रदेश के बीकानेर में एक व्यक्ति बड़े उत्साह के साथ मतदान करने तो पहुंचा और सभी खानापूर्ति पूरी कर ली, बस ईवीएम का बटन दबाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
चुनाव में वोट डालने के प्रति लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। जिसके नतीजा ये रहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वोट डालने के लिए लोगों में इनता उत्साह रहा कि अपने सभी जरूरी काम को छोड़कर पहले मतदान करने पहुंचे।
लेकिन प्रदेश के बीकानेर में एक व्यक्ति बड़े उत्साह के साथ मतदान करने तो पहुंचा और सभी खानापूर्ति पूरी कर ली, बस ईवीएम का बटन दबाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
अंगुली पर लगी रह गई स्याही, बटन दबाने से पहले ही आ गई मौत
संबंधित खबरें
ये घटना बीकानेर के कोलायत से सामने आई है। यहां गंगाशहर की शिवा बस्ती के रहने वाले संतोषचंद सेठिया कोलायत विधानसभा के झझू में बड़े उत्साह के साथ अपना वोट डालने पहुंचे थे।
लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां मौत उनका इंतजार कर रही है और उन्हें वोट भी नही देने देगी।
72 साल के संतोषचंद सेठिया 12ः50 मिनट पर कोलायत के झझू गांव के राउमावि बायां भाग के बूथ नंबर 175 में वोट डालने पहुंचे।
यहां उन्होंने मतदान प्रक्रिया को बड़ी आसानी से पूरा कर लिया। बूथ पर उन्होंने अपना आईडी कार्ड दिखाया, पर्ची दी और अंगुली पर स्याही भी लगवा ली।
... लेकिन नहीं डाल पाए वोट
संतोषचंद सेठिया अंगुली पर स्याही लगवाकर जैसे ही ईवीएम मशीन की तरफ बढ़े तो उनकी तबीयत बिगड़ गई।
वे लड़खड़ा गए। ऐसे में वहां मौजूद मतदान कर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और उनके परिजनों को बुलाया। एक बार तो बूथ पर हड़कंप मच गया ।
सेठिया को परिजन तुरंत कोलायत सीएचसी लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट