मुंबई | महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को फिर से जोरदार झटका लगा है।
राउत बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता: मनीषा कायंदे ने छोड़ा उद्धव गुट का साथ, अब शिंदे गुट में होंगी शामिल
महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का साथ छोड़ कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार, मनीषा कायंदे आज शाम शिवेसना (शिंदे गुट) में शामिल होंगी।
HIGHLIGHTS
- महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का साथ छोड़ कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार, मनीषा कायंदे आज शाम शिवेसना (शिंदे गुट) में शामिल होंगी।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे (Manisha Kayande) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का साथ छोड़ कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया है।
जानकारी के अनुसार, मनीषा कायंदे आज शाम शिवेसना (शिंदे गुट) में शामिल होंगी।
शिवसेना नेता संजय सिरसाट के अनुसार, एमएलसी मनीषा कायंदे आज शाम शिवसेना (शिंदे गुट) का हिस्सा बनेंगी।
कायंदे शाम को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सरकारी निवास वर्षा बंगले पर शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
संबंधित खबरें
राउत बोले- शिवसेना को कोई फर्क नहीं पड़ता
मनीषा कायंदे के शिंदे गुट में शामिल होने की खबर के बाद उद्धव गुट के संजय राउत ने उनपर हमला बोलते हुए एक मीडिया को कहा कि कुछ लोग स्वार्थ के लिए पार्टी में शामिल होते हैं और स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ देते हैं।
राउत ने कहा कि मनीषा कायंदे जाने से शिवसेना को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
दरअसल, हमसे स्वार्थी लोगों की पहचान करने में गलती हुई है।
मैंने बार-बार पिछले कई सालों में कहा है कि यह गलती हुई है, लेकिन अब आगे इसका ध्यान रखा जाएगा।
अगर ऐसे लोगों को पार्टी में आने दिया जाए तो भी उन्हें जिम्मेदारी का कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया