जयपुर |
न्याय, सेवा, सुरक्षा: संत समताराम महाराज और उद्योगपति मेघराज सिंह रॉयल ने शोकाकुल दलित परिवार को ढांढस बंधाया
ऐसे में आज फिर मेघराज सिंह जी रॉयल और संत समताराम जी महाराज ने दीपावली से पहले परिवार के पास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें संबल प्रदान किया। साथ ही साथ मिठाई एवं वस्त्र आदि भेंट करके विश्वास दिलाया कि वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
HIGHLIGHTS
- किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार,किसी का गम मिल सके तो ले उधार,जीना इसी का नाम है...
संबंधित खबरें
किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार,
किसी का गम मिल सके तो ले उधार,
जीना इसी का नाम है...
जन स्वाभिमान मंच के संयोजक राजऋषि समतारामजी महाराज एवं उद्योगपति श्री मेघराज सिंह जी रॉयल ने 'न्याय सेवा और सुरक्षा' के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए राणासर में बेरहमी से मारे गए दलित भाइयों के परिवार को सांत्वना और ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता और सुरक्षा का आश्वासन को आज फिर निभाया।
दबंगों द्वारा शोषित और प्रताड़ित इस दलित परिवार को पहले राजऋषि समताराम जी महाराज व उद्योगपति मेघराज सिंह जी द्वारा 50 लाख की आर्थिक सहायता की गई थी। दबंगों के द्वारा इस वारदात के बाद आसपास के दलित परिवारों में भी भय और असुरक्षा का माहौल है।
ऐसे में आज फिर मेघराज सिंह जी रॉयल और संत समताराम जी महाराज ने दीपावली से पहले परिवार के पास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें संबल प्रदान किया। साथ ही साथ मिठाई एवं वस्त्र आदि भेंट करके विश्वास दिलाया कि वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
thinQ360