अलवर | राजस्थान कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे घमासान को लेकर पूरे देश में चर्चा बनी हुई है।
मिले हुए हैं गहलोत-पायलट: मंत्री भूपेंद्र यादव का हमला- चुनाव बाद सच आ जाएगा सामने
गहलोत और सचिन पायलट दोनों एक दूसरे से मिले हुए हैं। राजस्थान में 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव है, जनता इनको हटाएगी तब पता चलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि गहलोत सरकार में ‘भ्रष्टाचार तुम करो, और आंदोलन भी तुम करो’ का खेला चल रहा हैं।
HIGHLIGHTS
- गहलोत और सचिन पायलट दोनों एक दूसरे से मिले हुए हैं। राजस्थान में 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव है, जनता इनको हटाएगी तब पता चलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि गहलोत सरकार में ‘भ्रष्टाचार तुम करो, और आंदोलन भी तुम करो’ का खेला चल रहा हैं।
संबंधित खबरें
कांग्रेस आलाकमान को भी इस बात का डर सता रहा है कि कहीं राजस्थान में भी पंजाब जैसा हाल न हो जाए।
प्रदेश में जहां सीएम अशोक गहलोत अपने साढ़े चार साल के कामकाज का गुणगाण करते हुए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उनका समर्थन जुटाने की कोशिश में लगे हैं।
वहीं दूसरी ओर, करीब साढ़े चार साल से ही राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बार-बार आंदोलन कर रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अब बगावत पर उतर कर अपनी ही सरकार के लिखाफ सड़कों पर पैदल मार्च निकाल रहे हैं।
ऐसे में कुछ लोगों का ये भी कहना है कि पायलट इस तहर से खुद का शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
इसी बीच आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने गहलोत और पायलट दोनों को ही निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस आज प्रदेश में आपस में ही कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है।
मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को अलवर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने एक किसान सम्मेलन को संबोधित किया।
इस दौरान मंत्री यादव ने गहलोत सरकार पर तो जमकर हमला बोला ही साथ पायलट को भी लपेटे में लिया।
अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी को रूमाल झपटने के खेल - खेलने से फुर्सत ही नहीं pic.twitter.com/N6Fo7Esqrc
गहलोत सरकार खेल रही रूमाल-झपट्टा खेल
उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार जनता के साथ रूमाल-झपट्टा का खेल खेल रही है।
गहलोत और सचिन पायलट दोनों एक दूसरे से मिले हुए हैं। राजस्थान में 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव है, जनता इनको हटाएगी तब पता चलेगा।
उन्होंने ये भी कहा कि गहलोत सरकार में ‘भ्रष्टाचार तुम करो, और आंदोलन भी तुम करो’ का खेला चल रहा हैं।
आगामी चुनाव में जनता एक काम करने वाली है वो कमल का बटन दबाएंगी और भ्रष्टाचार की सरकार को हटाएगी।
आज राजस्थान के किशनगढ़ बास के जोरिया गाँव में सांसद श्री @MahantBalaknath के साथ किसान सम्मलेन में भाग लेकर सभा को सम्बोधित किया।
सरकार खराब मौसम से हुए नुक़सान से किसानों को राहत देने में असमर्थ रही है। किसान अशोक गहलोत की सरकार से त्रस्त हैं और सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। pic.twitter.com/yvLpHcnEjZ
महंगाई राहत शिविर से जनता को बना रहे बेवकूफ
भूपेंद्र यादव ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत महंगाई राहत शिविर लगा रहे हैं लेकिन देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल बेच रहे हैं।
राजस्थान में सबसे अधिक वेट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य की जनता से वसूल रहे हैं।
महंगाई राहत शिविर लगाना तो केवल जनता को बेवकूफ बनाना है।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका