सिरोही | मेले में ड्यूटी के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़े को सुलझाने गए कॉन्स्टेबल पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल कांस्टेबल आन ड्यूटी शहीद हो गया है। मामला सिरोही की पिंडवाड़ा तहसील के स्वरूपगंज इलाके का है।
Sirohi: ड्यूटी निभा रहे कांस्टेबल पर बदमाशों ने किया हमला, शहीद हुआ कांस्टेबल निरंजन सिंह
मेले में ड्यूटी के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़े को सुलझाने गए कॉन्स्टेबल पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल कांस्टेबल आन ड्यूटी शहीद हो गया है। मामला सिरोही की पिंडवाड़ा तहसील के स्वरूपगंज इलाके का है।
HIGHLIGHTS
- सरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव का है पूरा मामला
- कॉन्स्टेबल निरंजन सिंह मूल रूप से नागौर जिले के गोटन निवासी थे
- कांस्टेबल निरंजन सिंह के गर्दन के पास चाकू से वार कर की हत्या
- लौटाना के मेले में ड्यूटी पर तैनात थे सिपाही निरंजन सिंह
संबंधित खबरें
मेले में ड्यूटी के दौरान पुलिस कांस्टेबल के शहीद होने के बाद सिरोही पुलिस में मातम और रोष है। अब मौके पर पिंडवाड़ा, रोहिड़ा व सरूपगंज सहित कई थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस ने शहीद कांस्टेबल का शव सरूपगंज अस्तपाल की मोर्चरी में रखवाया है।
विवाद सुलझाने मेले में गए थे निरंजन
सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कॉन्स्टेबल निरंजन सिंह मूल रूप से नागौर जिले के गोटन निवासी थे। पिछले 3 साल से सरूपगंज थाने में ही तैनात थे।
महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए उनकी ड्यूटी स्वरूपगंज तहसील के लौटाना गांव में शिवरात्रि पर लगे मेले में लगाई गई थी। इस दौरान यहां दो पक्षों में विवाद हो गया। उन्हें सूचना मिली और वह इस झगड़े को सुलझाने पहुंचे थे।
शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे से 1 बजे के बीच उन्हें भीड़ में मौजूद बदमाशों ने चाकू मार दिया।
संबंधित खबरें
हादसे की सूचना पर सिरोही एसपी अनिल कुमार, पिंडवाड़ा डीएसपी जेठू सिंह करनोत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने कांस्टेबल निरंजन को मृत घोषित कर दिया।
कर्तव्य निर्वहन के दौरान सिरोही के सरूपगंज में शहीद हुए आरक्षी निरंजन सिंह जी को सादर नमन।
दुःख की इस घड़ी में हमारी सहानुभूति उनके परिजनों के साथ है।
राज्य सरकार निरंजन सिंह जी के हत्यारों की गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे। https://t.co/e2jeWtkZg0
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को सरूपगंज हॉस्पिटल में रखवाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "कर्तव्य निर्वहन के दौरान सिरोही के सरूपगंज में शहीद हुए आरक्षी निरंजन सिंह जी को सादर नमन। दुःख की इस घड़ी में हमारी सहानुभूति उनके परिजनों के साथ है। राज्य सरकार निरंजन सिंह जी के हत्यारों की गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे।"
ताज़ा खबरें
सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 20 किलो से ज्यादा चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
टैक्स, सैलरी और स्कूल-अस्पताल के नियमों में बड़े बदलाव, जानें आम आदमी पर क्या होगा असर
ईरानी हमले में अमेरिका का $700 मिलियन का बोइंग E-3 विमान तबाह, कुवैत में 1 भारतीय की मौत: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर
जालोर में सरकारी नौकरी के नाम पर 15 करोड़ की महाठगी: 200 लोगों को थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र, आरोपी राकेश जीनगर फरार