जयपुर। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस प्रांगण में राजस्थान की पारंपरिक गणगौर की सवारी निकालकर पूजा की गई। नई दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख संस्था राजस्थान मित्र मंडल द्वारा निकाली गई । सवारी में राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओं ने भाग लिया।
राजस्थान मित्र मंडल द्वारा इस अवसर पर एक मेहंदी प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न आयु की प्रतिभागियों ने भाग लिया।
नई दिल्ली: राजस्थान दिवस के उपलक्ष पर नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में निकाली गणगौर की सवारी
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस प्रांगण में राजस्थान की पारंपरिक गणगौर की सवारी निकालकर पूजा की गई।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा गुरूवार को बीकानेर हाउस परिसर स्थित चांदनी बाग में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के पारंपरिक नृत्य यथा चरी नृत्य, भवई नृत्य, घूमर नृत्य, चंग ढप नृत्य, रिम भवई नृत्य और कालबेलिया नृत्य सहित भपंग वादन और खड़ताल वादन एवं गायन का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
गुरूवार को राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन —
राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा गुरूवार को बीकानेर हाउस परिसर स्थित चांदनी बाग में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के पारंपरिक नृत्य यथा चरी नृत्य, भवई नृत्य, घूमर नृत्य, चंग ढप नृत्य, रिम भवई नृत्य और कालबेलिया नृत्य सहित भपंग वादन और खड़ताल वादन एवं गायन का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
2 घंटे चलने वाली इस सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से की जाएगी। इस संध्या का आयोजन सांय 6 बजे से प्रारंभ होगा।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
भारत