thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

Rajasthan: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी से

thinQ360 thinQ360

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह, किरोड़ी मीणा और भूपेन्द्र यादव की जगह राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन 2024 के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को जारी होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राज्यसभा की 3 अप्रैल, 2024 को रिक्त हो रही 3 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह एवं केंद्रीय मंत्री

HIGHLIGHTS

  • मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अधिसूचना के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी से 15 फरवरी, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।
nomination process for rajya sabha elections from february 8
ERCP in rajasthan vidhan sabha

जयपुर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह, किरोड़ी मीणा और भूपेन्द्र यादव की जगह राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन 2024 के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को जारी होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राज्यसभा की 3 अप्रैल, 2024 को रिक्त हो रही 3 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रिटायर हो रहे हैं। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अधिसूचना के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी से 15 फरवरी, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।

गुप्ता ने बताया कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 फरवरी, 2024 को होगी, जबकि 20 फरवरी, 2024 तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी, 2024 को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी, 2024 से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें