thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

राजस्थान में सितारों की महफिल: परिणीति-राघव उदयपुर में लेने जा रहे सात फेरे, कल से शादी की रस्में शुरू

desk desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए ये कपल शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गया है। इनकी शादी रविवार को होगी। 

HIGHLIGHTS

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए ये कपल शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गया है। इनकी शादी रविवार को होगी। 
parineeti chopra and raghav chadha wedding in udaipur rituals will start from tomorrow
Parineeti Chopra-Raghav Chadha

उदयपुर | Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर से रॉयल शादी की गवाह बनने जा रही है। 

जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

इसके लिए ये कपल शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गया है। इनकी शादी रविवार को होगी। 

शनिवार से शादी के पहले की सभी रस्में शुरू हो जाएंगी। हालांकि परिणीति के हाथों में मेहंदी आज ही लगाई जाएगी।

बॉलीवुड जगत से लेकर राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल

झीलों की नगरी में होने जा रही इस रॉयल शादी में बॉलीवुड जगत से लेकर राजनीतिक की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। 

जानकारी के अनुसार, शादी में आने वाले मेहमानों में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। 

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी शादी में शामिल होने की खबर है।

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस समेत करण जौहर, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शादी में शिरकत करेंगे।

परिणीति और उनका परिवार होटल लीला पैलेस में रुका है तो वहीं, राघव चड्‌ढा और उनका परिवार होटल लेक पैलेस में ठहरा है।

वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट थीम रखी गई है। शादी में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सेलेब्रिटी शामिल होंगे।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें