पेरिस | भारत की पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलम्पिक से बाहर हो गई है। विनेश 50 kg भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी। भारतीय रेसलर को तय भार वर्ग में वजन ज्यादा होने की वजह से बाहर होना पड़ा है , उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा मिला है।
पेरिस ओलम्पिक 2024: भारत की पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलम्पिक से बाहर
भारतीय ओलम्पिक संघ ने विनेश के अयोग्य होने की पुष्टि कर दी है। विनेश इससे पहले 53 kg केटेगरी मर खेलती थी पहली बार वो 50 kg कैटेगरी में खेल रही थी।
HIGHLIGHTS
- ओलम्पिक से बाहर होने के कारण अब विनेश को कोई मैडल नहीं मिलेगा। ख़ास बात यह है की इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती है।
संबंधित खबरें

जिसके बाद विनेश को ओलम्पिक महिला कुश्ती से बहार कर दिया गया है। वे बुधवार को होने वाले अपना फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकेगी। भारतीय ओलम्पिक संघ ने विनेश के अयोग्य होने की पुष्टि कर दी है। विनेश इससे पहले 53 kg केटेगरी में खेलती थी पहली बार वो 50 kg कैटेगरी में खेल रही थी।

संबंधित खबरें
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विनेश को फैसले की जानकारी के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है क्योकि विनेश की तबियत बिगड़ गई थी। ओलम्पिक से बाहर होने के कारण अब विनेश को कोई मैडल नहीं मिलेगा। ख़ास बात यह है की इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती है।

ओलम्पिक महिला कुश्ती के फाइनल में पहुँचने वाली विनेश पहली भारतीय महिला है। विनेश मंगलवार को 3 मुकाबले जीतकर 50 kg रेसलिंग ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी।

उन्हें बुधवार रात करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से मुकाबला करना था। IOA ने कहा- बेहद खेदजनक है कि विनेश को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 kg कैटेगरी में अयोग्य घोषित किया गया है। रात में कोशिशों के बावजूद उनका वजन 50 kg से कुछ अधिक पाया गया
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360