thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

भारत के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय: पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, बताया लोकतंत्र का मंदिर

desk desk

देशवासियों को आज नए संसद भवन की सौगात मिली है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने स्पीकर की कुर्सी के पास ’सेंगोल’ स्थापित किया।

HIGHLIGHTS

  • देशवासियों को आज नए संसद भवन की सौगात मिली है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने स्पीकर की कुर्सी के पास ’सेंगोल’ स्थापित किया।
pm modi inaugurated new parliament house building told temple of democracy
new parliament house

नई दिल्ली | New Parliament House Inauguration: भारत के संवैधानिक इतिहास में रविवार को एक नया पन्ना और जुड़ गया है।

देशवासियों को आज नए संसद भवन की सौगात मिली है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया।

इससे पहले उन्होंने स्पीकर की कुर्सी के पास ’सेंगोल’ स्थापित किया। नई संसद भवन के उद्घाटन के लिए पूजा में पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मौजूद रहे।'

Image

इस स्वर्णिम अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पीएम मोदी के साथ गणमान्य मंत्री-विधायक और नेता मौजूद रहे।

नए संसद भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले संबोधन में कहा कि, यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। 

Image

यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्याेदय का साक्षी बनेगा और विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा।

उपसभापति ने पढ़ा राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश

इस भव्य समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि, नए भवन के उद्घाटन का ये अवसर भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा। 

नए संसद भवन का उद्घाटन हमारी विविधता को भारतभूमि के सबसे उत्तरी छोर से दक्षिणी बिन्दु तक, पूर्वी सीमा से पश्चिमी तटरेखा तक रहने वाले सभी देशवासियों के लिए गौरव और अतुलनीय आनंद का अवसर है।

Image

विपक्षी पार्टियों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का कम से कम 20 विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है। 

जिनमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, लेफ्ट, तृणमूल और समाजवादी पार्टी सहित अन्य कई पार्टियां शामिल रही। 

इनका कहना है कि जब लोकतंत्र की आत्मा को ही चूस लिया गया है तो नई बिल्डिंग का कोई महत्व नहीं है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें