राजसमंद | राजस्थान में गुरुवार का दिन बेहद सियासी गरमाहट भरा रहा। भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच जमकर चले शब्दों के बाण एक-दूसरे को भेदते रहे।
पीएम नरेंद्र मोदी का वार: दूध में मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर निकाल फेंका, अब कभी नहीं आएगी अशोक गहलोत सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि, गुर्जर समाज का अपमान कांग्रेस ने किया है, ये पहली पीढ़ी ने भी देखा है, दूसरी पीढ़ी भी देख रही है। राजेश पायलट के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया और अब उनके बेटे के साथ भी ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने दूध में मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर निकाल फेंका।
HIGHLIGHTS
- पीएम मोदी ने कहा कि, गुर्जर समाज का अपमान कांग्रेस ने किया है, ये पहली पीढ़ी ने भी देखा है, दूसरी पीढ़ी भी देख रही है। राजेश पायलट के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया और अब उनके बेटे के साथ भी ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने दूध में मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर निकाल फेंका।
संबंधित खबरें
राजस्थान में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे मे वोटिंग से पहले ही सियासी तनाव भी देखा जा रहा है।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजसमंद के देवगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर ताबड़तोड़ बयानी हमला बोला।
दूध में मक्खी की तरह पायलट को बाहर निकाल फेंका
पीएम मोदी ने कहा कि, गुर्जर समाज का अपमान कांग्रेस ने किया है, ये पहली पीढ़ी ने भी देखा है, दूसरी पीढ़ी भी देख रही है।
संबंधित खबरें
राजेश पायलट के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया और अब उनके बेटे के साथ भी ऐसा कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने दूध में मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर निकाल फेंका। उन्हें गद्दार, नालायक, निकम्मा जैसे शब्दों से भी संबोधित किया गया। ये गालियां कांग्रेस कैसे झुठला सकती है?
पीएम यहीं तक चुप नहीं रहे। उन्होंने कांग्रेसाध्यक्ष खडगे का भी जिक्र करते हुए दलित का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि एक दलित का बेटा आज कांग्रेस का अध्यक्ष है, लेकिन जयपुर में रोड शो में मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो नहीं दिखाई दे रही थी।
इस मुद्दे पर तो कांग्रेस के मुंह पर ताला लग गया। ये मानसिकता है कांग्रेस की।
राजस्थान के जन-जन ने कांग्रेस की महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। pic.twitter.com/aZgFoDDiPG
राजस्थान में अब कभी नहीं आएगी अशोक गहलोत सरकार
इसी के साथ पीएम मोदी ने ये भी कहा कि अब राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में हमारी माताओं बहनों और बेटियों ने जिस प्रकार से भाजपा के झंडे को उठा लिया है, वह काबिले तारीफ है।
राजस्थान की महिलाएं कांग्रेस सरकार को अब एक पल भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। अब राजस्थान में कभी भी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल