जयपुर | Rajasthan Election 2023: राजस्थान में रविवार का दिन पूरी तरह से विधानसभा चुनावी रंग में रंगा रहा।
Rajasthan Election 2023: पीएम मोदी बोले- लाल डायरी ने उड़ाया अशोक गहलोत का फ्यूज, राहुल गांधी का हमला- भाजपा आई तो फ्री सेवाएं बंद
भाजपा की सरकार आ गई तो गहलोत जी की ये फ्री सेवाएं बंद हो जाएगी। फ्री इलाज बंद हो जाएगा और अडानी का काम शुरू हो जाएगा। फिर फ्री इलाज, ओपीएस, 500 में गैस सिलेंडर भूल जाइए। अगर भारत माता की जय करनी है तो कांग्रेस का समर्थन कीजिए।
HIGHLIGHTS
- भाजपा की सरकार आ गई तो गहलोत जी की ये फ्री सेवाएं बंद हो जाएगी। फ्री इलाज बंद हो जाएगा और अडानी का काम शुरू हो जाएगा। फिर फ्री इलाज, ओपीएस, 500 में गैस सिलेंडर भूल जाइए। अगर भारत माता की जय करनी है तो कांग्रेस का समर्थन कीजिए।
संबंधित खबरें
जिसके चलते सियासी माहौल लगातार गरमाता रहा। जहां एक और कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा पर प्रहार करते रहे, वहीं भाजपा के सिपहसालार भी अशोक गहलोत सरकार पर शब्दों के तीखे बाण छोड़ते दिखे।
इस बीच लाल डायरी भी खूब छाई रही। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने धुआंधार दौरों में लाल डायरी को लेकर सीएम गहलोत को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
प्रधानमंत्री मोदी सुबह नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पक्ष में सभा करने तारा नगर पहुंचे जहां उन्होंने जमकर अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर निशाना साधा और भाजपा को जिताने की अपील की।
बीजेपी इस चुनाव में कमल का फूल और पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव मैदान में है तो कांग्रेस अशोक गहलोत के चेहरे और उनकी योजनाओं के दम पर ताल ठोक रही है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जातिगत जनगणना को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, नरेंद्र मोदी आते हैं और कहते हैं कि भारत माता की जय और दूसरी तरफ अडानी का काम करते हैं।
मैं तो कहता हूं कि कास्ट सेंसेज करा दीजिए। भारत माता की जय तब शुरू होगी।
यदि भाजपा की सरकार आ गई तो गहलोत जी की ये फ्री सेवाएं बंद हो जाएगी। फ्री इलाज बंद हो जाएगा और अडानी का काम शुरू हो जाएगा।
फिर फ्री इलाज, ओपीएस, 500 में गैस सिलेंडर भूल जाइए। अगर भारत माता की जय करनी है तो कांग्रेस का समर्थन कीजिए।
कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान में इस बार राज नहीं रिवाज बदलेगा।
वहीं, भाजपा को राजस्थान की जनता पर पूरा भरोसा है कि वो अपनी पुरानी रिवाज बरकरार रखेगी।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल