जयपुर । सीआईडी अपराध शाखा के 103 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सोमवार को पुलिस मुख्यालय के चतुर्थ तल पर आयोजित अलंकरण समारोह में डीजीपी डिस्क, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, सर्वोत्तम सेवा चिन्ह एवं अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध राजस्थान, जयपुर दिनेश एम एन एवं महानिरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार द्वारा इस अवसर पर उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने वाले 33 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को डीजीपी डिस्क, 14 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 20 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक, 14 पुलिस कर्मियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह तथा 22 पुलिस कर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एडीजी क्राइम एमएन ने सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी आने वाले समय में और अधिक जोश व ऊर्जा के साथ अपने कार्य क्षेत्र में प्रदत कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें।
डीजीपी डिस्क से 33 पुलिस अधिकारी व कार्मिक सम्मानित हुए—
डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन लाल सौंकरिया, सतीश कुमार यादव, शालिनी राज, भरत राज, पुलिस उप अधीक्षक प्रवेंद्र सिंह महला, ओमप्रकाश मीना, पुलिस निरीक्षक उमेश बेनीवाल, अन्तिम शर्मा, राम सिंह नाथावत, बृजभान सिंह (सेवानिवृत्त), उप निरीक्षक कदीर खान, सहायक उप निरीक्षक मुकेश राजावत व अमरचंद, हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस खान, बृजेश कुमार निगम, उस्मान अली, सुरेंद्र कुमार शर्मा व शंकर दयाल शर्मा, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, नेतराम सैनी, अशोक सिंह, अशोक कुमार वर्मा, रामचंद्र, गिरवर सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार सैनी, सुभाष चन्द गोरेड़ा, सूरजमल, शंकर लाल, मनीष कुमार एवं अमन कुमार शामिल है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन लाल सौंकरिया व भरत राज, पुलिस उप अधीक्षक प्रवेंद्र सिंह महला, पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, रामचंद्र व गिरवर सिंह ने दूसरी बार डीजीपी डिस्क प्राप्त किया।