thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में मतदान,जयपुर सहित 12 सीटों पर 19 अप्रैल को, जोधपुर समेत 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग

desk desk 30

आयोग ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि संदेह पैदा करने वाले ट्रांजेक्शन के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी जाए

HIGHLIGHTS

  1. 1 चुनाव आयोग निर्देश दिए हैं कि हर बूथ पर पीने के लिए पानी, बिजली और दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था होगी। हर बूथ पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। इंटरनेशनलन बॉर्डर पर ड्रोन से चेकिंग होगी
12 divisions including jaipur on 19 april 13 divisions including jodhpur on 26 april
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान

जयपुर।चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में 2 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लग गई है।

4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। 2019 में भी राजस्थान में दो चरणों में चुनाव हुए थे। पिछली बार 29 अप्रैल और छह मई का समय था, लेकिन इस बार 11 दिन पहले ही आप सांसद बदलने या रिपीट करने के लिए ईवीएम में उंगली कर देंगें नतीजों के लिए इस बार करीब डेढ़ महीने तक इंतजार करना होगा।


पहला चरण 19 अप्रैल को
गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर,  जयपुर ग्रमीण, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली धौलपुर इनके नामांकन की प्रक्रिया 16 मार्च यानि की घोषणा के तुरंत बाद शुरू हो गई है। 27 मार्च तक नामांकन किया जा सकेगा। 28 मार्च को स्क्रूटनी और 30 को नाम वापसी होगी। 19 अप्रैल को यानि कि शुक्रवार के दिन पहले चरण का चुनाव होगा। इन सीटों पर पिछली बार 6 मई को मतदान हुआ था।


दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। यहां भी शुक्रवार ही चुनाव का दिन होगा।
जोधपुर, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली, सिरोही—जालोर, डूंगरपुर—बांसवाड़ा, उदयपुर, बाड़मेर और टोंक सवाई माधोपुर सीट पर 26 अप्रैल यानि कि शुक्रवार के दिन चुनाव होगा। इन सीटों पर  पिछली बार 29 अप्रैल को चुनाव हुआ था। 

एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा, यहा 26 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को ही परिणाम आएंगे। यह सीट महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के कारण खाली हो गई थी।


3 प्रतिशत फर्स्ट टाइम वोटर पर दोनों पार्टियों का फोकस
राजस्थान में पहली बार वोट डालने वाले वोटर्स की संख्या 15 लाख 70 हजार से ज्यादा है। इन 3 प्रतिशत फर्स्ट टाइम वोटर को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पूरा जोर लगा रही है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह तीन प्रतिशत वोट जीत-हार में बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसके साथ ही 18 से 39 साल के वोटर्स को लुभाने के लिए भी दोनों पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं पदेश में 100 साल से ज्यादा उम्र के 20 हजार 496 वोटर हैं।


बॉर्डर पर ड्रोन से होगी चेकिंग
चुनाव आयोग निर्देश दिए हैं कि हर बूथ पर पीने के लिए पानी, बिजली और दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था होगी। हर बूथ पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। इंटरनेशनलन बॉर्डर पर ड्रोन से चेकिंग होगी। वहीं, चुनाव के लिए वॉलियंटर और संविदा वाले कर्मचारी नियुक्त नहीं होंगे।

धनबल का उपयोग रोकने के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन भी ट्रैक होगा
आयोग चुनाव में धनबल का उपयोग रोकने के लिए विभिन्न ऐप से होने से वाले यूपीआई ट्रांजेक्शन को भी ट्रैक करेगा। आयोग ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि संदेह पैदा करने वाले ट्रांजेक्शन के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी जाए।

शेयर करें: