बांसवाड़ा | बांसवाड़ा जिले के लोगों के लिए एक बेहद ही राहतभरी खबर है। प्रदेश की गहलोत सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बांसवाडावासियों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए जिले को नए चिकित्सा उपकरण दिए गए हैं।
ऐसे में अब गांवों में निवास कर रहे लोगों को टीबी की जांच के लिए उदयपुर नहीं जाना पड़ेगा। वे टीबी की जांच अपने जिले में ही करवा सकेंगे। इसके लिए जिला चिकित्सा विभाग को टीबी जांच के लिए 15 नई मशीनें दी गई हैं।
अब इन मशीनों से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को जिला चिकित्सालय में टीबी जांच के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़़ेगी। अब ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरकारी चिकित्सालय में ही टीबी की मशीनों से टीबी की जांच आसानी से हो जाएगी।
हाथों-हाथ मिलेगी जांच रिपोर्ट
दरअसल, राजस्थान के बांसवाड़ा जिला क्षय निवारण केंद्र को टीबी जांच की 15 मशीनें मिली हैं। ऐसे में टीबी के मरीजों को जांच के लिए उदयपुर नहीं जाना होगा। इन मशीनों के मिलने से यहीं पर उनकी जांच हो जाएगी और मरीजों को जांच रिपोर्ट भी हाथों-हाथ मिल जाएगी।