जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) में नामांकन वापसी के बीच कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है।
जहां एक ओर, कांग्रेस पार्टी बागियों की मनुहार करने में लगी हुई है वहीं दूसरी ओर, गुरूवार को पार्टी से 151 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के बहरोड़ में आज कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव (Bastiram Yadav) समेत 151 समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफ दिया है।
पार्टी से इस्ताफा देने वाले नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव का आरोप है कि वे पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।