कुलगाम | देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव 2023 के घमासान के बीच भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
जानकारी के अनुसार, कुलगाम के सामनू इलाके में गुरुवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है।
सेना के इस ज्वाइंट ऑपरेशन में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, एलिट स्पेशल फोर्स यूनिट, पुलिस और सीआरपीएफ का योगदान रहा। अब ये टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन में जुटी है।