बालोतरा आसोतरा | खेतेश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा में ब्रह्मलीन संत खेताराम (khetaram) महाराज की 40वीं पुण्यतिथि व ब्रह्माजी मंदिर प्रतिष्ठा दिवस को संत तुलसाराम महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। यह दो दिवसीय समारोह को लेकर देश केजगह-जगह से राजपुरोहित समाज व अन्य समाज के संत एवं जो उन्हें आदर्श मानाने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
ब्रह्माजी का मंदिर कमेटी व राजपुरोहित समाज विकास समिति की ओर से तीर्थ पर आयोजित दो दिवसीय समारोह में आने वाले भक्तो के लिए कार्यक्रम को लेकर तीर्थ पर बड़े स्तर मे व्यवस्थाएं की गई। आयोजन को लेकर शनिवार शाम से ही आसोतरा धाम पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे यहां मेले जैसा माहौल नजर आया। वहीं मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से विशेष सजावट की गई।

ब्रह्माजी का मंदिर व राजपुरोहित (rajpurohit) समाज विकास न्यास के महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी (Babulal kaludi) ने बताया कि रविवार सुबह से ही वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तीर्थ गादीपति संत तुलसाराम (Tulasaram) के सान्निध्य में सुबह नौ बजे विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन हुआ। वेदप ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार पर तीर्थ गादीपति व श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां दी। विश्व कल्याण की कामना की।
