जोधपुर | महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान में भी शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।
राजस्थान के जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों के मौत हो गई है जबकि एक दर्जन यात्री घायल हैं।
यह भीषण हादसा बस और जीप के बीच जोधपुर-बाड़मेर रोड पर भांडू के पास हुआ है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को एमडीएम अस्पताल पहुंचाया।