thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सीकर के बाद जयपुर में हादसा, पानी में बहा 6 साल का मासूम,  अजमेर में मां-बेटी की मौत

desk desk 27

सोमवार को भी राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहा। राजधानी जयपुर में भी सीकर जैसा हादसा हो गया है। सोमवार को आई जोरदार बारिश एक 6 साल के बच्चे का काल बन गई। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 सोमवार को भी राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहा। राजधानी जयपुर में भी सीकर जैसा हादसा हो गया है। सोमवार को आई जोरदार बारिश एक 6 साल के बच्चे का काल बन गई। 
6 year old boy drowned in water in jaipur mother and daughter died in ajmer

जयपुर | राजस्थान में पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे भारी बारिश के दौर ने कई लोगों की जान ले ली है। 

अमृत बरसाने वाली बारिश की ये बूंदे अब जानलेवा होती जा रही है। 

मूसलाधार बारिश ने प्रदेशभर के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। 

सोमवार को भी राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहा। 

राजधानी जयपुर में भी सीकर जैसा हादसा हो गया है। सोमवार को आई जोरदार बारिश एक 6 साल के बच्चे का काल बन गई। 

जानकारी के अनुसार, रोड नंबर 6 पर सड़क पर लोगों को पानी में बहता हुआ एक बच्चा दिखाई दिया। 

लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बच्चे की सांस थम चुकी थी। 

हादसे का शिकार हुआ बच्चा झारखंड का रहने वाला था। उसके पिता परिवार का पेट पालने के लिए जयपुर आकर मजदूरी करते है। 

तेज बारिश के चलते राज्य के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस के  मैन कॉरिडोर से जुड़े हुए वार्डों में पानी भर गया है। 

वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ ही डॉक्टरों के रूम में भी पानी घुस गया है।

अजमेर जिला का हाल तो इससे भी बुरा है। यहां तो पूरा अस्पताल ही बारिश के पानी से लबालब हो चुका है। 

अजमेर में पानी में डूबी मां-बेटी
 
जयपुर के अलावा अजमेर जिले से भी बुरी खबर सामने आई है। यहां मां-बेटी की पानी में डूबने से मौत हो गई है। 

जानकारी के मुताबिक, बिजयनगर थाना क्षेत्र के हनुतिया गांव खेत में मां-बेटी बकरियां चराने गई थी। 

इस दौरान एक भैंस को पानी में डूबने से बचाने की कोशिश करते समय दोनों का पैर फिसल गया और वे खुद नाडी में भरे गहरे पानी में डूब गई। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।

आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में  11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

आपको बता दें कि, सीकर जिले में भी पिछले दिनों एक कोचिंग छात्र के सड़क पर भरे पानी के गड्ढ़े में गिर जाने से मौत हो गई थी। जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था। 

शेयर करें: