जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले गहलोत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ’महंगाई राहत शिविर’ को लेकर लोगों में कितना उत्साह है इसका एक शानदार नमूना देखने को मिला है।
सीएम अशोक गहलोत ने बजट के दौरान की गई राहत घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए पिछले दिनों ही ’महंगाई राहत शिविर’ का आगाज किया है।
ऐसे में राजस्थान के हर जिले में सरकार की राहत के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसकी खुशी इस कदम फूट पड़ी कि उसने अपनी उम्र का तकाजा भी भूला दिया और वहीं पर जोरदार तरीके से डांस करने लगी।