thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

आज शाम पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से बचा

thinQ360 thinQ360 18

सूत्रों के मुताबिक, युवक को मामूली चोटें आई हैं और उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया

a major accident was avoided at pindwara railway station this evening
चायवाले को यात्रियों ने बचाया

 राजस्थान | पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बताया जा रहा है कि एक चायवाला, जो ट्रेन में चाय बेचने का काम करता था, जिसका नाम सोनू श्रीवास बताया जा रहा है, जम्मू तवी एक्सप्रेस से उतरते समय उसका पैर फिसल गया। इस दौरान व्यक्ति का आधा हिस्सा ट्रेन और स्टेशन के बीच के गैप में फंस गया।

घटना के समय स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और तेजी से कार्रवाई की। सिरोही निवासी भवानी सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। इस साहसिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया।

सूत्रों के मुताबिक, युवक को मामूली चोटें आई हैं और उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद सभी यात्रियों ने भवानी सिंह के साहस और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।

इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि थोड़ी सी सतर्कता और हिम्मत किसी की जान बचा सकती है। भवानी सिंह जैसे नागरिकों की वजह से ही समाज में मानवता जिंदा है।

थिंक 360 के  वरिष्ठ संवाददाता गणपत सिंह मंडोली की रिपोर्ट।

शेयर करें: