जयपुर | आम आदमी पार्टी एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में डोर टू डोर जाकर अरविंद केजरीवाल की गारंटी कार्ड लोगों को बांट रही है, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी जनसमर्थन जुटाने में लगी हुई है।
इसके लिए अब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) रविवार को यानि कल राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर में बियानी गर्ल्स कॉलेज परिसर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन कर रही है।
इसमें पार्टी से जुड़े वॉलंटियर्स को सोशल मीडिया से जुड़ी बारीकियां सिखाई जाएंगी।
रविवार को होने जा रहे पार्टी के इस आयोजन को लेकर आम आदमी पार्टी राजस्थान के सोशल मीडिया हैड अभिषेक विजयवर्गीय ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के विधायक विनय मिश्रा जी और प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।